IPL 2027: भारत की लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल हर वक्त सुर्खियों में रहती है। जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2027 में भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। ये खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती संस्करण से ही इस लीग का हिस्सा रहे हैं। इन खिलाड़ियों के नाम हैं- अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी। ऐसे में आगामी सीजन में फैंस, दर्शक और यहां तक कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी इन खिलाड़ियों को काफी मिस करेंगे।
IPL 2027: अजिंक्य रहाणे ने लिया सभी क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास-
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने 30 जुलाई 2026 को संन्यास का ऐलान किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ रहाणे ने आईपीएल से भी दूरी बना ली है। फैंस उन्हें आगामी सीजन में मिस करेंगे। रहाणे ने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इसके बाद रहाणे राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी शामिल हुए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने पर रहाणे दो साल तक राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं। अजिंक्य रहाणे के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि रहाणे आईपीएल में छह टीमों के लिए खेले हैं। आईपीएल में रहाणे ने 212 मैच खेले हैं। अपने करियर में 197 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने 5,367 रन बनाए हैं।
IPL 2027: क्या आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी-
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। जानकारी के अनुसार, वह आगामी सीजन में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि, धोनी पिछले साल भी नहीं खेले थे। इसका कारण उनकी फिटनेस बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी आगामी सीजन से पहले संन्यास ले सकते हैं। धोनी वर्ष 2008 से चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। वहीं, 2016 और 2017 में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे। चेन्नई ने दो साल बाद आईपीएल में वापसी की थी और वर्ष 2018 में अपनी कप्तानी में धोनी ने दो साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी दिलाई थी।
मनीष पांडे भी ले सकते हैं संन्यास-
आईपीएल के जाने-माने आक्रामक बल्लेबाज मनीष पांडे भी आईपीएल के आगामी सीजन से पहले संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, मनीष पांडे ने संन्यास लेने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मनीष पांडे अभी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। केकेआर के लिए मनीष पांडे ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने पिछले सीजन केकेआर के लिए छह मैच खेले थे। छह मैचों में उन्होंने दो पारियों में बल्लेबाजी की थी। इन दो पारियों में मनीष पांडे ने 70 रन बनाए थे। ऐसे में उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए केकेआर उन्हें रिलीज कर सकती है।
यह भी पढ़े- चीनी के दाम 60 रुपये के पार, सरकारी कदमों के बावजूद नहीं मिली राहत








