Home » बिज़नेस » 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने जताई खुशी, बताया बड़ी उपलब्धि

7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने जताई खुशी, बताया बड़ी उपलब्धि

7.8% GDP Growth:
Moneycontrol Room

7.8% GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की GDP ग्रोथ दर्ज की है। केंद्र सरकार की ओर से जारी इन आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई और इसे भारत की बड़ी उपलब्धि बताया।

7.8% GDP Growth: PM मोदी ने X पर शेयर की पोस्ट-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए 7.8% GDP ग्रोथ को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितताओं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत ने मजबूत आर्थिक वृद्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने इस उपलब्धि का श्रेय भारतीयों की सामूहिक ताकत को दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर कामयाबी की नई ऊंचाई हासिल की है।

7.8% GDP Growth: निर्मला सीतारमण ने भी की GDP ग्रोथ की तारीफ-

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी GDP के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वास्तविक GDP में 7.8% की बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, नॉमिनल GDP में 10.3% और वास्तविक GVA में 8.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त मंत्री ने इस प्रदर्शन का श्रेय भारत के लोगों और उनकी मेहनत को दिया।

मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर का दमदार प्रदर्शन-

केंद्र सरकार ने 31 अगस्त को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के GDP आंकड़े जारी किए। अप्रैल-जून तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.2% की बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 8.3% था। वहीं, सर्विस सेक्टर में 12.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसमें फाइनेंशियल, रियल एस्टेट, IT, प्रोफेशनल सर्विसेज और प्रॉपर्टी से जुड़ी सेवाओं का अहम योगदान रहा।

यह भी पढ़े- 5 साल बाद टीम इंडिया में लौट सकते हैं क्रुणाल पांड्या, अक्षर पटेल की जगह पर खतरा