ColorOS 17: Oppo ColorOS 17 में नया डिजाइन, स्मूद एनिमेशन और ग्लास जैसा UI देखने को मिल सकता है। यह अपडेट Android 17 पर आधारित होगा और Find X10 सीरीज को सबसे पहले मिल सकता है।
ColorOS 17: Android 17 पर बेस्ड होगा नया ColorOS 17-
Oppo अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लिए इस महीने नया ColorOS 17 अपडेट पेश कर सकता है। कंपनी का यह नया कस्टम UI लेटेस्ट Android 17 पर आधारित होगा। Oppo ने हाल ही में ColorOS 17 के बीटा प्रोग्राम का ऐलान किया है, जिससे डेवलपर्स और ऐप मेकर्स नए सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर सकेंगे।
ColorOS 17: डिजाइन और एनिमेशन में दिखेगा बड़ा बदलाव-
Oppo ColorOS के डिजाइन डायरेक्टर Chen Xi ने Weibo पर अपकमिंग ColorOS 17 के डिजाइन से जुड़े टीजर शेयर किए हैं। इनमें नए UI और एनिमेशन की झलक देखने को मिली है। नए अपडेट में एक नया नेविगेशन बार दिया जा सकता है, जिसे पूरे UI में एक जैसा लुक देने के लिए ऐप स्क्रीन के ऊपर रखा जाएगा। इसके अलावा, कंपनी नया ‘Fluid Fusion’ एनिमेशन इंजन भी ला सकती है। इससे अलग-अलग स्क्रीन के बीच ट्रांजिशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद होने की उम्मीद है।
यूजर के टच पर रिस्पॉन्स करेगा UI-
ColorOS 17 में नया फीडबैक सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। इसके जरिए ऐप स्क्रीन यूजर के इंटरैक्शन के हिसाब से स्ट्रेच और स्क्वीज होने जैसी प्रतिक्रिया दे सकती हैं। इससे UI पहले के मुकाबले ज्यादा इंटरैक्टिव महसूस हो सकता है।
Apple जैसा दिखेगा ‘Liquid Acrylic’ डिजाइन-
ColorOS 17 के सबसे खास फीचर्स में इसका नया Liquid Acrylic डिजाइन बताया जा रहा है। इसका लुक Apple के Liquid Glass डिजाइन से मिलता-जुलता हो सकता है। नए UI में ग्लास जैसे सी-थ्रू एलिमेंट्स और लाइट इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। इससे ColorOS का इंटरफेस ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आ सकता है।
Live Activity Bar भी रहेगा मौजूद-
नए अपडेट में पिछले ColorOS वर्जन के कुछ फीचर्स को भी बरकरार रखा जाएगा। टीजर में लॉक स्क्रीन पर Live Activity Bar दिखाई दिया है। यह फीचर यूजर्स को अलग-अलग चल रही एक्टिविटीज की जानकारी देता रहेगा। इसके अलावा नोटिफिकेशन बैनर हटाने के दौरान नए एनिमेशन भी देखने को मिल सकते हैं।
Find X10 सीरीज को सबसे पहले मिल सकता है अपडेट-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें ColorOS 17 का अपडेट मिलेगा। Oppo इस नए Android 17-बेस्ड ColorOS अपडेट को सितंबर के आखिर तक पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी सटीक लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़े- इलाहाबाद HC में पेश हुए UP DGP राजीव कृष्णा, पुलिस जांच पर कोर्ट ने जताई नाराजगी








