Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिराग पासवान को डाक के जरिए एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है। साथ ही चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने और मामले में जरूरी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
धमकी भरी चिट्ठी में क्या लिखा
रिपोर्ट्स के अनुसार, चिराग पासवान को भेजी गई चिट्ठी अंग्रेजी भाषा में है। इसमें लिखा गया है, “You will be killed shortly by hardcore Terrorists”, जिसका अर्थ है कि कट्टर आतंकवादियों द्वारा जल्द ही उनकी हत्या किए जाने की धमकी दी गई है। पत्र सामने आने के बाद चिराग पासवान के कार्यालय ने तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी। गृह सचिव को भेजे गए पत्र में धमकी से जुड़े पूरे घटनाक्रम का विवरण देते हुए केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
Chirag Paswan: धमकी देने वाले की पहचान में जुटी एजेंसियां
धमकी भरा पत्र किसने और कहां से भेजा, इसकी जांच की जा रही है। संबंधित एजेंसियां पत्र के स्रोत का पता लगाने के साथ-साथ इसके पीछे मौजूद व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी देने वाला कौन है और उसका मकसद क्या है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां पत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा सकती है।
SC आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा में हैं चिराग
चिराग पासवान इन दिनों अनुसूचित जाति आरक्षण में उप-वर्गीकरण और ‘क्रीमी लेयर’ के मुद्दे को लेकर भी चर्चा में हैं। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ उनके मतभेद सामने आ चुके हैं। चिराग पासवान ने मांझी और बिहार सरकार में मंत्री उनके बेटे संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे की मांग भी की थी। उनका तर्क था कि यदि दोनों SC आरक्षण में क्रीमी लेयर या उप-वर्गीकरण के पक्ष में हैं, तो आरक्षण का लाभ ले चुके होने के कारण उन्हें नैतिक आधार पर अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए।
Chirag Paswan: सुरक्षा बढ़ाने की मांग, जांच जारी
चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री होने के साथ-साथ LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। धमकी मिलने के बाद उनके कार्यालय ने गृह सचिव से सुरक्षा बढ़ाने और मामले में तत्काल जरूरी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे पत्र के स्रोत और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें…Apple जैसा ग्लास लुक और नया UI! Oppo ने टीज किया ColorOS 17








