Home » स्पोर्ट्स » IND vs PAK: भारतीय टीम ने “No Handshake” प्रथा को रखा कायम

IND vs PAK: भारतीय टीम ने “No Handshake” प्रथा को रखा कायम

IND vs PAK:

IND vs PAK: वूमेन्स एशिया कप 2026 का 9वाँ मुकाबला भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के टॉस के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम की प्रथा को एक बार फिर कायम रखा है। बता दें कि टॉस के दौरान भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ न मिलाकर भारतीय टीम की “No Handshake” प्रथा को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

IND vs PAK: कौन जीतेगा 18वाँ मुकाबला-

भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं। इन 17 मैचों में से भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पाकिस्तान महिला टीम ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन 18वें मैच में जीत दर्ज करेगा।

IND vs PAK: क्या भारतीय महिला टीम दर्ज कर पाएगी तीसरी जीत-

वूमेन्स एशिया कप 2026 भारतीय महिला टीम के लिए अभी तक काफी अच्छा रहा है। बता दें कि वूमेन्स एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने अपने पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से मात देकर भारतीय महिला टीम ने वूमेन्स एशिया कप में जीत का खाता खोला, तो वहीं दूसरे मैच में हांगकांग को 137 रनों से मात देकर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। भारतीय दर्शक यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारतीय महिला टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को हराकर तीसरी जीत दर्ज करके अपने जीत के सिलसिले को कायम रखे।

भारत बनाम पाकिस्तान स्क्वॉड-

भारतीय महिला स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

यह भी पढ़े- एक्सप्लेनर: सहारनपुर मस्जिद पर क्यों बढ़ा विवाद? सरकार के फैसले के पीछे की पूरी कहानी