कांग्रेस ने बदले 6 राज्यों के प्रभारी, पायलट-बघेल को बड़ी जिम्मेदारी

Congress New Incharges: कांग्रेस ने बदले 6 राज्यों के प्रभारी

Congress New Incharges:  कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छह राज्यों के महासचिव प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम की … Read more

सुरेंद्र दिलेर: शिक्षक सम्मान से समाज सशक्त होता है

Teacher Honor Ceremony:

Teacher Honor Ceremony: शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर, अलीगढ़ में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के लगभग 200 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Teacher Honor Ceremony: शिक्षक के सम्मान से समाज होता है सशक्त-

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि आज हमारे स्कूल पहले से बेहतर हुए हैं। सरकार शिक्षकों का पुराना सम्मान वापस दिलाने का कार्य कर रही है, क्योंकि शिक्षक के सम्मान से समाज सशक्त होता है।

Teacher Honor Ceremony: छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी-

विशिष्ट अतिथि एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने कहा कि शिक्षकों द्वारा सिखाए गए बच्चे ही कल के भावी नागरिक बनते हैं। छात्रों को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि तकनीकी के इस दौर में उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना भी जरूरी है। यही सरकार की मंशा है।

शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहा सुधार-

विशिष्ट अतिथि एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने अपने प्राथमिक शिक्षकों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि यदि मैकाले ने हमारी शिक्षा व्यवस्था को अंग्रेजियत में न ढाला होता तो हम पहले भी विश्व गुरु थे। अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है और शिक्षकों के सम्मान को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षकों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर: विजय सिंह-

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वह सदैव शिक्षकों के साथ हैं। जब भी शिक्षकों को आवश्यकता होगी, वह सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद-

कार्यक्रम में एमएलसी एवं एएमयू के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 शिक्षक सम्मानित-

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह, एडी बेसिक डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय एवं बीएसए आलोक सिंह ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लगभग 200 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के राज्य अध्यापक पुरस्कार कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण-

कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किए जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

अलीगढ़ के अमर सिंह को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसआरजी संजीव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के कुल 61 जनपदों के परिषदीय शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। जनपद अलीगढ़ से ब्लॉक अतरौली के कंपोजिट स्कूल बाहरवद में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत अमर सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

सहयोगियों का जताया आभार-

कार्यक्रम के अंत में बीएसए आलोक सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक अवनीश कुमार, मनोज शर्मा, राधिका, सत्येंद्र दीक्षित, एसआरजी संजीव शर्मा, अनिल राघव, अनुज कुमारी, पीटीआई सतीश सिंह, तन्मय, विवेक कुमार, प्रज्ञ वीर सिंह, अनुराग, एआरपी विजय प्रकाश, अशोक कुमार, निपुण सेल से आयुषी एवं मो. फैजान तथा जय चोरड़िया ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़े- IND vs PAK: पाकिस्तान 55 रन पर ऑलआउट, भारत को जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य

बाढ़ राहत को लेकर सपा पर बरसे योगी, बोले- 2017 से पहले गरीबों का पैसा खा जाती थी सपा

YOGI: वर्ष 2017 से पहले गरीबों का पैसा खा जाती थी सपा- बनारस में योगी

YOGI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि 2017 से पहले बाढ़ राहत के लिए … Read more

IND vs PAK: पाकिस्तान 55 रन पर ऑलआउट, भारत को जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य

IND vs PAK:

IND vs PAK: विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की पारी महज 55 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सके। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 56 रन बनाने हैं। IND vs PAK: … Read more

नाइजीरिया में तेल चोरी की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा, 37 की मौत

Nigeria oil theft:

Nigeria oil theft: अफ्रीका के प्रमुख तेल उत्पादक देश नाइजीरिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रिवर्स राज्य में एक पोत से कच्चा तेल चुराने की कोशिश के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। हादसे के … Read more

SRCC के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी, ‘हर क्षेत्र में मचाई धूम’

PM Modi SRCC:

PM Modi SRCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पीएम मोदी ने मेट्रो से सफर किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ हंसी-मजाक करते भी नजर आए। SRCC पहुंचने … Read more

IND vs PAK: भारतीय टीम ने “No Handshake” प्रथा को रखा कायम

IND vs PAK:

IND vs PAK: वूमेन्स एशिया कप 2026 का 9वाँ मुकाबला भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के टॉस के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम की प्रथा को एक बार फिर कायम रखा है। बता दें कि टॉस के दौरान भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ न मिलाकर भारतीय टीम की “No Handshake” प्रथा को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

IND vs PAK: कौन जीतेगा 18वाँ मुकाबला-

भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं। इन 17 मैचों में से भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पाकिस्तान महिला टीम ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन 18वें मैच में जीत दर्ज करेगा।

IND vs PAK: क्या भारतीय महिला टीम दर्ज कर पाएगी तीसरी जीत-

वूमेन्स एशिया कप 2026 भारतीय महिला टीम के लिए अभी तक काफी अच्छा रहा है। बता दें कि वूमेन्स एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने अपने पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से मात देकर भारतीय महिला टीम ने वूमेन्स एशिया कप में जीत का खाता खोला, तो वहीं दूसरे मैच में हांगकांग को 137 रनों से मात देकर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। भारतीय दर्शक यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारतीय महिला टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को हराकर तीसरी जीत दर्ज करके अपने जीत के सिलसिले को कायम रखे।

भारत बनाम पाकिस्तान स्क्वॉड-

भारतीय महिला स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।

यह भी पढ़े- एक्सप्लेनर: सहारनपुर मस्जिद पर क्यों बढ़ा विवाद? सरकार के फैसले के पीछे की पूरी कहानी

एक्सप्लेनर: सहारनपुर मस्जिद पर क्यों बढ़ा विवाद? सरकार के फैसले के पीछे की पूरी कहानी

Saharanpur Mosque: सहारनपुर मस्जिद पर बवाल क्यों? समझिए पूरा गणित

Saharanpur Mosque: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक पुरानी मस्जिद को हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। शनिवार 5 सितंबर की सुबह प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मस्जिद के हिस्से को ध्वस्त किया और मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन के मुताबिक, यह निर्माण सरकारी जमीन … Read more

‘बिट्टू तबाही’ की अनोखी पहल, BSc छात्र ने अकेले चमकाई MP की अजनार नदी

MP News:

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां 21 वर्षीय बीएससी छात्र सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, ने प्रदूषित अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया।

MP News: अकेले उठाया नदी की सफाई का बीड़ा-

बिट्टू ने इस मुहिम की शुरुआत इसी साल 26 जनवरी से की थी। शुरुआत में उन्होंने लगभग अकेले ही नदी से कचरा और मलबा हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नदी की सफाई के दौरान उनका सामना सांपों से भी हुआ। वहीं, स्थानीय मंदिर के पास सफाई करते समय उनके अंगों में संक्रमण भी हो गया। इसके बावजूद उन्होंने सफाई अभियान जारी रखा और अपने कदम पीछे नहीं खींचे।

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें-

बिट्टू ने सफाई अभियान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में नदी की सफाई से पहले और बाद की स्थिति साफ दिखाई दे रही थी। ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की बिट्टू से मुलाकात-

बिट्टू की मुहिम की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक भी पहुंची। इसके बाद सीएम ने उनसे मुलाकात की और उनके काम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिट्टू ने सिर्फ एक नदी की सफाई नहीं की, बल्कि समाज को यह संदेश दिया है कि बड़े बदलाव के लिए हमेशा बड़ी भीड़ की जरूरत नहीं होती। एक व्यक्ति की सच्ची पहल भी बदलाव की शुरुआत कर सकती है। सीएम ने मध्य प्रदेश सरकार के ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, उनका पुनर्जीवन और इसमें आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अब प्रशासन और स्थानीय लोग भी आए आगे-

बिट्टू की मेहनत को देखते हुए ब्यावरा नगर पालिका भी सफाई अभियान में उनके साथ आ गई। नगर पालिका के सब-इंजीनियर रूपेश कुमार नेताम ने बताया कि पालिका अभियान में पूरा सहयोग कर रही है। नदी से कचरा और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने पुराने कचरे, मलबे और पॉलीथिन को हटाने के लिए पोक्लेन मशीन भी तैनात की। बिट्टू की पहल से प्रेरित होकर स्थानीय नागरिक भी इस अभियान से जुड़ने लगे। अधिकारियों के मुताबिक, मानसून के पानी ने भी नदी की सफाई में काफी मदद की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई नदी की ‘पहले और बाद’ की तस्वीरों को अधिकारियों ने वास्तविक बताया है।

गंदे पानी को रोकना सबसे बड़ी चुनौती-

नदी की सफाई के बाद भी इसके सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, नदी के प्रदूषण की मुख्य वजह इसमें गिरने वाला गंदा पानी है। ब्यावरा में कुल पांच बड़े नाले सीधे नदी में गंदा पानी गिराते हैं।

14.77 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा STP-

गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका ने करीब 14.77 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, STP बनने के बाद नालों का गंदा पानी नदी में जाने से रोका जा सकेगा। इससे अजनार नदी के प्रदूषण की समस्या को स्थायी रूप से दूर करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े- हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े पोस्ट पर घिरीं निशु आजाद, मिला पोस्ट हटाने का अल्टीमेटम, पुलिस में शिकायत

हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े पोस्ट पर घिरीं निशु आजाद, मिला पोस्ट हटाने का अल्टीमेटम, पुलिस में शिकायत

Nishu Azad Case: देवी-देवताओं की पोस्ट पर घिरीं निशु, पुलिस में शिकायत

Nishu Azad Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद एक नए विवाद में घिर गई हैं। वकील अमिता सचदेवा ने निशु आजाद और उनके पिता या अभिभावक के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निशु ने हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किए, जिससे … Read more