Home » स्पोर्ट्स » पाकिस्तान को मिला नया ‘स्पीड स्टार’, 21 साल के रजाउल्लाह ने डेब्यू में मचाया कहर

पाकिस्तान को मिला नया ‘स्पीड स्टार’, 21 साल के रजाउल्लाह ने डेब्यू में मचाया कहर

Razaullah Test Debut:

Razaullah Test Debut: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक और युवा तेज गेंदबाज मिल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को आउट कर शानदार शुरुआत की।

Razaullah Test Debut: पहले ही ओवर में जो रूट को किया आउट-

रजाउल्लाह ने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में करीब 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और जो रूट को पवेलियन भेज दिया। उनकी तेज गेंदबाजी देखकर क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ भी प्रभावित नजर आए। मैच के पहले दिन रजाउल्लाह ने कुल 10 ओवर गेंदबाजी की और 46 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। डेब्यू टेस्ट में उनका प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।

Razaullah Test Debut: शोएब अख्तर और वकार यूनिस से होने लगी तुलना-

रजाउल्लाह की तेज रफ्तार और गेंदबाजी एक्शन की तुलना पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और वकार यूनिस से की जा रही है। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उनकी गेंदों में अच्छी गति देखने को मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट में एक समय तेज गेंदबाजों की लंबी फेहरिस्त हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ समय में ऐसे गेंदबाज कम देखने को मिले हैं। ऐसे में रजाउल्लाह का उभरना टीम के लिए अहम माना जा रहा है।

7 बदलाव के बाद मिला टीम में मौका-

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम में सात बड़े बदलाव किए गए। इसी बदलाव के दौरान रजाउल्लाह को टेस्ट टीम में जगह मिली और उन्होंने अपने डेब्यू से ही खुद को साबित करने की कोशिश की। रजाउल्लाह का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 30 विकेट हासिल किए हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान की नई ‘स्पीड मशीन’ के तौर पर देखा जा रहा है

यह भी पढ़े- PM मोदी के आमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल