यूपी के CM डैशबोर्ड में शाहजहांपुर ने मारी बाजी? क्या है CM डैशबोर्ड और कैसे तय होती है रैंकिंग

Cm Dashboard Ranking: यूपी के CM डैशबोर्ड में शाहजहांपुर ने मारी बाजी

Cm Dashboard: उत्तर प्रदेश में जिलों के प्रशासनिक प्रदर्शन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड महत्वपूर्ण व्यवस्था है। अगस्त 2026 की इसकी रैंकिंग में शाहजहांपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले को 10 में से 9.53 अंक मिले हैं। वहीं रामपुर 9.48 अंकों के साथ दूसरे … Read more

कौन होगा किम जोंग उन का अगला उत्तराधिकारी? दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने दिया बड़ा संकेत

Kim Jong Un Successor:

Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बाद देश की सत्ता किसके हाथ में जाएगी, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) इस बात की जानकारी जुटा रही है कि किम जोंग उन का कोई बेटा भी है या नहीं। हालांकि, एजेंसी के मौजूदा आकलन के मुताबिक किम के बाद सत्ता संभालने की सबसे मजबूत संभावना उनकी करीब 13 वर्षीय बेटी किम जू-ए की है। NIS ने गुरुवार को कहा कि अगर किम जोंग उन का कोई बेटा है भी, तो फिलहाल वह उत्तराधिकारी बनने की स्थिति में नहीं दिखता। एजेंसी ने अपने पुराने आकलन को दोहराते हुए कहा कि किम के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता उनकी बेटी किम जू-ए संभाला। सकती हैं।

Kim Jong Un Successor: NIS अब भी जुटा रही किम परिवार की जानकारी-

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किम जोंग उन की कोई बड़ी संतान या बड़ा भाई है या नहीं। NIS के मुताबिक, अगर किम की कोई संतान या बेटा मौजूद भी है तो मौजूदा परिस्थितियों में उसके उत्तराधिकारी बनने की संभावना मजबूत नहीं है। एजेंसी ने यह भी बताया कि किम जोंग उन की एक और संतान है। हालांकि, उसका लिंग यानी वह लड़-का है या लड़की, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Kim Jong Un Successor: सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार नजर आ रही हैं किम जू-ए-

किम जू-ए पिछले कुछ वर्षों में अपने पिता के साथ कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आई हैं। इनमें मिसाइल परीक्षण और सैन्य परेड जैसे अहम सैन्य कार्यक्रम भी शामिल हैं। NIS ने किम जू-ए की राजनीतिक स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनकी सार्वजनिक मौजूदगी और उन्हें दिए जा रहे सरकारी प्रोटोकॉल के आधार पर उनके उत्तराधिकारी बनने की संभावना मजबूत मानी है। उत्तर कोरिया का सरकारी मीडिया भी किम जू-ए को किम जोंग उन की खास और करीबी संतान के तौर पर पेश करता रहा है। सरकारी रिपोर्टों में पिता-बेटी की नजदीकी और किम जू-ए को मिल रहे बढ़ते राजनीतिक महत्व को दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहे हैं।

महिला नेतृत्व को लेकर विशेषज्ञों को संदेह-

हालांकि, किम जू-ए के संभावित उत्तराधिकारी बनने को लेकर विशेषज्ञों के बीच अभी भी सवाल हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी किसी महिला के नेतृत्व को आसानी से स्वीकार करेंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी तर्क है कि अगर किम जू-ए भविष्य में किसी दूसरे परिवार के पुरुष से शादी करती हैं और बाद में सत्ता अपने बच्चे को सौंपती हैं, तो इससे किम परिवार के मौजूदा शासन की निरंतरता को लेकर सवाल उठ सकते हैं।

2011 में किम जोंग उन ने संभाली थी सत्ता-

किम जोंग उन ने 2011 में अपने पिता किम जोंग इल की मृत्यु के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता संभाली थी। अब उनके बाद सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी, इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर बनी हुई है। फिलहाल दक्षिण कोरिया की NIS के आकलन में किम जू-ए उत्तर कोरिया की अगली संभावित नेता के तौर पर सबसे आगे दिखाई दे रही हैं, हालांकि किम परिवार के उत्तराधिकार को लेकर अंतिम तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़े- बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया ‘मुक्त’

बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया ‘मुक्त’

Akash Anand BSP:

Akash Anand BSP: हुजन समाज पार्टी (BSP) में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास की घोषणा के कुछ ही समय बाद बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह ‘मुक्त’ कर दिया। मायावती ने कहा कि अब … Read more

घर बैठे पढ़ सकेंगे यूपी के बच्चे, पीएम ई-विद्या से डिजिटल शिक्षा को कैसे विस्तार दे रही योगी सरकार?

Yogi Government: योगी सरकार के प्रयासों से घर बैठे पढ़ सकेंगे यूपी के बच्चे

Yogi Government: उत्तर प्रदेश में शिक्षा को केवल स्कूल की कक्षा तक सीमित रखने के बजाय डिजिटल माध्यमों से घर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को तकनीक के जरिए पढ़ाई के अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराने पर फोकस है। इसी कड़ी में पीएम ई-विद्या के … Read more

80s Trend Prompt AI: पुराने जमाने के स्टाइल में बनाएं अपनी AI फोटो, हीरो-हीरोइन जैसा दिखेगा लुक

80s Trend AI Prompt:

80s Trend AI Prompt: Instagram पर इन दिनों 80 के दशक के रेट्रो लुक वाली AI फोटोज का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को AI की मदद से 80s स्टाइल में बदल रहे हैं। कोई रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आ रहा है तो कोई पुराने जमाने की कार और … Read more

एक्सप्लेनर: कहीं बुलडोजर, कहीं नोटिस तो कहीं ASI सर्वे… यूपी की 4 मस्जिदों का पूरा विवाद समझिए

Up Mosque Controversy: यूपी की 4 मस्जिदों का पूरा विवाद समझिए

Up Mosque Controversy: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी की चार मस्जिदें इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर प्रशासन ने कार्रवाई की, मुरादाबाद में मुस्तफा मस्जिद से निर्माण संबंधी दस्तावेज मांगे गए, संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की शिकायत पर एएसआई ने जांच शुरू की और … Read more

BRICS Summit 2026 में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता, भारत के एजेंडे पर रहेगी नजर

BRICS Summit 2026:

BRICS Summit 2026: भारत में दो दिवसीय BRICS शिखर सम्मेलन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। दुनिया में बढ़ते व्यापारिक तनाव और भू-राजनीतिक बदलावों के बीच भारत इस सम्मेलन के जरिए आर्थिक विकास को गति देने और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं को सामने रखने की तैयारी में है। सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा स्थिरता … Read more

पुतिन से जिनपिंग तक, कौन कब पहुंचेगा दिल्ली? कहां ठहरेंगे मेहमान, जानिए पूरा कार्यक्रम

तिन से जिनपिंग तक, ये है BRICS का पूरा कार्यक्रम

BRICS SCHEDULE: भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। सम्मेलन में BRICS सदस्य देशों के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी … Read more

भारतीय टीम में वापसी पर बोले मोहम्मद शमी, दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami:

Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जोन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने पहली पारी में 2 अहम विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबला उनके लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि … Read more

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी धड़ाम, एक झटके में ₹10,000 से ज्यादा टूटे दाम; जानें गिरावट की वजह

Gold Silver Price Crash:

Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार शाम अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना करीब ₹2,364 टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में ₹10,632 की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के महंगाई आंकड़ों और वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों की सतर्कता बढ़ने से बुलियन मार्केट पर दबाव देखने को मिला।

Gold Silver Price Crash: सोने की कीमत में अचानक आई बड़ी गिरावट-

गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास सोने और चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। इसका असर ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका से आने वाले अहम महंगाई आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹2,364 टूटकर ₹1,51,400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने का निचला स्तर भी ₹1,51,400 रहा, जबकि इसका ऊपरी स्तर ₹1,54,450 दर्ज किया गया। इससे पहले सोना ₹1,53,763 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold Silver Price Crash: चांदी में भी आया जोरदार क्रैश-

चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले और बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान चांदी 4 फीसदी से ज्यादा टूट गई। इसकी कीमत ₹10,632 गिरकर ₹2,33,581 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह चांदी का दिनभर का निचला स्तर रहा। कारोबार के दौरान चांदी का उच्च स्तर ₹2,44,300 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह ₹2,44,213 पर बंद हुई थी।

क्यों धड़ाम हुए सोना और चांदी-

सोने और चांदी में इस भारी गिरावट के पीछे कई अहम वजहें बताई जा रही हैं। आरमनी की सीनियर रिसर्च मैनेजर मौमिता सामंता के मुताबिक, बाजार की नजर अमेरिका के आने वाले महंगाई आंकड़ों पर है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें 103 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार में महंगाई बढ़ने की आशंका फिर मजबूत हुई है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने-चांदी समेत बुलियन मार्केट में सतर्क रुख अपना रहे हैं।

बुलियन मार्केट पर और बढ़ सकता है दबाव-

कोटक सिक्योरिटीज की AVP कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने बताया कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी फैसले को लेकर काफी सतर्क हैं। गुरुवार को सोने की कीमत 4,400 डॉलर और चांदी 66.5 डॉलर से नीचे फिसल गई। बाजार की नजर गुरुवार को आने वाले प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) और शुक्रवार को जारी होने वाली कंज्यूमर प्राइस रिपोर्ट (CPI) पर है। अगर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से मजबूत आते हैं तो बुलियन मार्केट पर दबाव और बढ़ सकता है।

डॉलर और ट्रेजरी यील्ड का भी असर-

सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर की चाल और ट्रेजरी यील्ड में उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ रहा है। इन दोनों कारकों के चलते फिलहाल बुलियन मार्केट में दबाव बना हुआ है। आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के रुख से यह तय होगा कि सोने और चांदी की कीमतों में आगे तेजी लौटती है या गिरावट का दबाव जारी रहता है।

यह भी पढ़े- हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच दिल्ली से लौटे मंत्री, हाईकमान के फैसले पर नजर