Home » राजनीति » कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें बंगाल से राज्यसभा भेज रही BJP? ममता से था खास रिश्ता

कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें बंगाल से राज्यसभा भेज रही BJP? ममता से था खास रिश्ता

Koyal Mallick:

Koyal Mallick: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इनमें बंगाल से अभिनेत्री कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है। कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। खास बात यह है कि वह पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ रह चुकी हैं और इसी साल पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद भी चुनी गई थीं। अब वह बीजेपी के टिकट पर उच्च सदन में जाने की तैयारी में हैं।

Koyal Mallick: कोयल मल्लिक का असली नाम क्या है-

कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोयल मल्लिक के नाम से पहचान मिली। वह लंबे समय से फिल्मों में सक्रिय हैं और अपने अभिनय के चलते बंगाल में उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। उन्हें फैंस प्यार से टॉलीवुड क्वीन भी कहते हैं।

Koyal Mallick: इसी साल TMC ने बनाया था राज्यसभा सांसद-

कोयल मल्लिक इसी साल मार्च 2026 में तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। हालांकि, विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद TMC में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच उन्होंने जुलाई में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गईं। अब बीजेपी ने उन्हें बंगाल से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है।

ममता बनर्जी के साथ रहा राजनीतिक रिश्ता-

कोयल मल्लिक पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC के साथ थीं। राज्यसभा में रहते हुए वह पार्टी का पक्ष रखती नजर आई थीं। अब राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद वह बीजेपी के साथ हैं और उच्च सदन में बीजेपी का प्रतिनिधित्व करती नजर आ सकती हैं।

पिता रंजीत मल्लिक भी हैं दिग्गज अभिनेता-

कोयल मल्लिक का फिल्मी कनेक्शन उनके परिवार से भी जुड़ा है। उनके पिता रंजीत मल्लिक बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। कोयल ने भी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक बिताए हैं और इस दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है।

सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग-

कोयल मल्लिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता ने भी उन्हें बंगाल में एक चर्चित चेहरा बनाया है।

अब बीजेपी के लिए राज्यसभा में दिखेंगी-

TMC से राज्यसभा पहुंचने के कुछ ही महीनों बाद बीजेपी में शामिल हुईं कोयल मल्लिक अब बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में उनका राजनीतिक सफर खासा दिलचस्प हो गया है। एक ही साल में TMC की राज्यसभा सांसद से बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार तक का सफर उन्होंने तय किया है।

यह भी पढ़े- मार्च की अनुमति नहीं, फिर भी जुटेंगे प्रदर्शनकारी? CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कड़ा पहरा