Home » राजनीति » राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, आजादी छीनने का लगाया आरोप

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, आजादी छीनने का लगाया आरोप

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसदों के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने देश में चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

Rahul Gandhi: 300 सांसदों के समर्थन का दावा

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 सांसद मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि सांसद केवल शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें सड़क पर खड़े होने की अनुमति नहीं दे रहा है।

Rahul Gandhi: दो दिन से जारी है गतिरोध

राहुल गांधी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से विपक्षी नेताओं और सांसदों को प्रदर्शन के दौरान रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दिन निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर उन्हें रोक दिया गया, जबकि दूसरे दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सांसदों और नेताओं के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की गई।

‘देश में वोट चोरी हो रही है’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की चुनाव प्रणाली और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश में ‘वोट चोरी’ हो रही है और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

‘आजादी को छीनने की कोशिश’

राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी, लेकिन आज BJP उस आजादी को छीनने में लगी है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें उनके किए की सजा मिलेगी। विपक्ष ने जनता की आवाज उठाते रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

यह भी पढ़े- दिल्ली में जुलाई में हुए CJP के प्रदर्शन पर बड़ा एक्शन, 2873 संदिग्ध रडार पर, क्राइम ब्रांच को जांच के आदेश