Abhijit Deepke’s Grandmother Dies: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। एक तरफ परिवार इस दुख की घड़ी से गुजर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव पहुंच पाएंगे?
Abhijit Deepke’s Grandmother Dies: अभिजीत दीपके की दादी के निधन से परिवार में शोक-
सावित्रीबाई शंकर दीपके के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, परिवार के घर के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। इस बीच अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर भी चर्चा हो रही है। परिवार के सामने एक तरफ दादी के निधन का दुख है, तो दूसरी तरफ अभिजीत की मौजूदगी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
Abhijit Deepke’s Grandmother Dies: दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके-
दरअसल, अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने कथित चुनावी घोटाले के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन का ऐलान किया था। इसी सिलसिले में वह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। इसके बाद से वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं।
क्या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे अभिजीत-
अभिजीत दीपके की दादी के निधन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वह अपने परिवार के पास पहुंच पाएंगे और अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। फिलहाल उनकी रिहाई या हिंगोली स्थित अपने पैतृक गांव लौटने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे या नहीं।
यह भी पढ़े- जंतर-मंतर प्रदर्शन में कासिफ को नहीं पता CJP और SIR का फुल फॉर्म, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग









