Home » ग्राउंड रिपोर्ट » जंतर-मंतर पर खबर इंडिया के रोहित अत्री ने फर्जी रिपोर्टरों को किया एक्सपोज

जंतर-मंतर पर खबर इंडिया के रोहित अत्री ने फर्जी रिपोर्टरों को किया एक्सपोज

Jantar Mantar 2.0:

Jantar Mantar 2.0: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2.0 के दौरान कई फर्जी मीडिया रिपोर्टरों के नाम सामने आ रहे हैं। पत्रकारिता का मतलब लोगों तक अहम जानकारी पहुंचाना है। कई लोग ऐसे हैं, जो इस विरोध प्रदर्शन में फर्जी पत्रकार बनकर अपना राजनीतिक एजेंडा चला रहे हैं या ट्रेंडिंग मुद्दों के जरिए अपने यूट्यूब चैनल को ग्रो कर रहे हैं। इन्हीं फर्जी रिपोर्टरों को खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने एक्सपोज किया। एक्सपोज करने के दौरान कई लोगों ने खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री के साथ बदसलूकी की, जिसके जवाब में रोहित अत्री ने संयम रखते हुए इन लोगों से सवाल किए और उन्हें एक्सपोज किया।

Jantar Mantar 2.0: रोहित अत्री ने आर्यन खान को किया एक्सपोज-


जंतर-मंतर पर रात करीब 12 बजे खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने फर्जी रिपोर्टरों को एक्सपोज करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान रोहित अत्री ने आर्यन खान नाम के एक युवक से बातचीत की, जो वहां मौजूद था। शुरुआत में आर्यन खान अपना नाम बताने से झिझक रहा था। रोहित अत्री ने उससे मीडिया की पढ़ाई के बारे में सवाल किया, जिसका आर्यन खान के पास कोई जवाब नहीं था। आगे आर्यन खान ने बताया कि वह मेवाड़ से यहां आया है और यूट्यूब पर फनी वीडियो डालता है। इस पर रोहित अत्री ने सवाल किया कि क्या यह कोई फनी बात है? क्या यह विरोध प्रदर्शन फनी है? यहां क्या चल रहा है, जो आप इसे फनी वीडियो के तौर पर दिखाना चाहते हैं?

इसी दौरान रोहित अत्री ने कहा, “वास्ते को ना होइया।” इस मीम के जरिए उन्होंने विरोध प्रदर्शन जैसे गंभीर मुद्दे पर फनी वीडियो बनाने को लेकर सवाल उठाया। आर्यन खान का कहना था कि वह जंतर-मंतर पर चल रहे मुद्दों की फनी वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालेगा। वह यहां एक लंबा वीडियो बनाने आया था। इस पर रोहित अत्री ने कहा कि देश में जो हालात चल रहे हैं और जो मुद्दे सामने आ रहे हैं, क्या वे कोई फनी बात हैं, जिन पर आप वीडियो बना रहे हैं?

इसके बाद आर्यन खान ने कहा कि ठीक है, वह अब वहां से जा रहा है। इस पर रोहित अत्री ने कहा कि ठीक है, जाओ यहां से।

Jantar Mantar 2.0: विनफास्ट- ‘मैं आपका करियर बनाने आया हूं’-

एक अन्य व्यक्ति ने खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री से बातचीत की। वह व्यक्ति कर्नाटक का रहने वाला था और उसने अपना नाम विनफास्ट बताया। विनफास्ट ने रोहित अत्री से बहुत ही बदसलूकी भरे तरीके से बात की। इस दौरान उसने रोहित अत्री से कहा, “मैं आपका करियर बनाने आया हूं।” इस पर रोहित अत्री ने उससे कहा कि अगर आपको अपने करियर की चिंता है, तो विनफास्ट ने जवाब दिया कि उसका करियर पहले से ही बना हुआ है। उसने रोहित अत्री से कहा कि वह दूसरों से बात करें और उनसे सवाल पूछें।

इस दौरान दोनों के बीच सवाल-जवाब हुए।

रोहित अत्री: पुलिस के साथ मारपीट करना और धक्का-मुक्की करना, इससे करियर बनता है क्या?

विनफास्ट: आपकी बात सही है, आप जाओ यहां से।

इसी दौरान विनफास्ट के एक दोस्त ने भीड़ में खड़े होकर रोहित अत्री के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और मिडिल फिंगर दिखाई।

इस पर रोहित अत्री ने कहा कि ये लोग पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हैं, जबकि वह तो एक सामान्य आदमी हैं।

रोहित अत्री ने आगे कहा कि ये ‘गटर मीडिया’ और ‘टोपी मीडिया’ के लोग हैं, जो यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं।

दीपक मोटवानी ने प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा-

एक अन्य शख्स से रोहित अत्री ने बातचीत की, जिसका नाम दीपक मोटवानी है। दीपक मोटवानी ने इस प्रदर्शन के खिलाफ अपनी बात रखी। उनका कहना था कि वह देश के साथ हैं और यह प्रोटेस्ट देश के खिलाफ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जनता इस प्रोटेस्ट के खिलाफ है। यह कहना था दीपक मोटवानी का, जिन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी।

यह भी पढ़े- प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार, फिर पुलिस की परमिशन क्यों जरूरी? हिरासत में आपके क्या अधिकार हैं