Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में शनिवार शाम TMC सांसद Abhishek Banerjee पर कथित हमले का मामला सामने आया है। अभिषेक चुनावी हिंसा के पीड़ित पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे, तभी वहां भारी हंगामा हो गया।
पथराव, अंडे और जूते फेंकने का आरोप
आरोप है कि मौके पर मौजूद भाजपा समर्थकों ने अभिषेक बनर्जी को घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान उन पर पत्थर, अंडे और जूते फेंके गए। हंगामे में उनकी शर्ट भी फट गई। सुरक्षा कारणों से कार्यकर्ताओं ने उन्हें हेलमेट पहनाकर वहां से बाहर निकाला। घटना के बाद अभिषेक ने कहा कि हमला पहले से सुनियोजित था और इलाके में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।
Abhishek Banerjee: “हम डरने वाले नहीं”
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट और राज्यपाल तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक स्थानीय पुलिस पीड़ित परिवारों को सुरक्षा नहीं देती, वे इलाका नहीं छोड़ेंगे।
Abhishek Banerjee: चुनाव के बाद से तनाव में सोनारपुर
दक्षिण 24 परगना जिले का सोनारपुर इलाका लंबे समय से राजनीतिक हिंसा को लेकर संवेदनशील माना जाता है। यहां TMC और BJP के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी रही है। हाल ही में चुनाव के बाद कामराबाद नस्करपाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सौमेन दास के घर में आगजनी की घटना भी सामने आई थी। भाजपा ने इसके लिए स्थानीय TMC कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था।
CID का समन भी मिला
इस घटना से कुछ घंटे पहले ही पश्चिम बंगाल CID ने अभिषेक बनर्जी को कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा था। उन्हें सोमवार दोपहर भवानी भवन स्थित CID मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
अमित शाह को लेकर बयान पर FIR
इससे पहले 15 मई को अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ कथित धमकी भरे बयान को लेकर FIR दर्ज की गई थी। उन पर चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है।
बंगाल में पहली बार BJP सरकार
4 मई 2026 को आए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई थी। Suvendu Adhikari राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री बने। वहीं TMC 80 सीटों पर सिमट गई थी।
यह भी पढे़ : विदेश मंत्रालय मुख्यालय की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले








