Home » राष्ट्रीय » एआई समिट में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, 8 आरोपी हिरासत में

एआई समिट में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, 8 आरोपी हिरासत में

Spread the love

AI Summit protest: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए चर्चित ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उदय भानु चिब, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन यूथ कांग्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

मंगलवार सुबह हिरासत, बाद में गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह उदय भानु चिब को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से सात दिनों की कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि जांच के लिए आरोपियों को देश के अलग-अलग स्थानों पर ले जाना आवश्यक है।

AI Summit protest: क्या है ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामला

यह मामला पिछले सप्ताह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सामने आया था, जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की थी।

पहले से रची गई थी योजना

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। शुरुआती योजना काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें भीतर ले जाने की थी, लेकिन सुरक्षा जांच की आशंका के चलते योजना बदली गई। इसके बाद स्टिकर लगी टी-शर्ट को कमीज के नीचे पहनकर अंदर ले जाया गया और लॉबी एरिया में अचानक प्रदर्शन किया गया।

AI Summit protest: पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इससे पहले सोमवार को जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर और अजय कुमार सहित अन्य आरोपियों को ग्वालियर समेत अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया था। सभी के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में सार्वजनिक शांति भंग करने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी, साजिश के एंगल पर फोकस

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदर्शन किसी संगठित साजिश का हिस्सा था या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस विरोध प्रदर्शन की योजना कहां और किस स्तर पर बनाई गई थी।

ये भी पढ़े… सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दिखाया ठेंगा थाने पहुंचकर बोली प्रेमी संग ही जाऊंगी

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments