Home » Breaking News » सुरों की दुनिया खामोश: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

सुरों की दुनिया खामोश: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे बीते कुछ समय से भर्ती थीं।आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने आशा के निधन की जानकारी दी.

अस्पताल में चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकान की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। आनंद भोसले ने कहा, ‘मेरी मां आशा भोसले का आज निधन हो गया है. कल चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.’

Asha Bhosle Death: पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। उनके निधन के बाद राजनीतिक, फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।

Asha Bhosle Death
                                                       Asha Bhosle Death

संगीत का स्वर्णिम अध्याय समाप्त

आशा भोसले केवल एक गायिका नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की युग-निर्माता शख्सियत थीं। उन्होंने अपने करियर में 12 हजार से अधिक गीत गाए और ग़ज़ल, भजन, पॉप व फिल्मी संगीत हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई।

Asha Bhosle Death: अमर रहेंगे उनके गीत

‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ और ‘इन आंखों की मस्ती’ जैसे उनके गाए गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं। संगीतकार आर. डी. बर्मन और ओ. पी. नैय्यर के साथ उनकी जुगलबंदी ने हिंदी फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

सम्मानों से नवाजी गई महान कलाकार

भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया था। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे भर पाना बेहद मुश्किल होगा।

ये भी पढ़े… संसद सत्र से पहले भाजपा का 3 दिन का व्हिप जारी, क्या पास होगा ‘नारी शक्ति वंदन’?