Home » राजनीति » मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की तैयारी में है भाजपा

मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की तैयारी में है भाजपा

मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की तैयारी में है भाजपा

Akhilesh Yadav Statement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार से जुड़े कथित जमीन खरीद विवाद ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुलकर मोहन यादव के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने पूरे मामले को भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को पहले से मालूम था कि मोहन यादव रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रहे हैं। ऐसे में अब अचानक उन पर सवाल उठाना केवल राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित दिखाई देता है। उनके अनुसार, भाजपा खुद अपने मुख्यमंत्रियों के खिलाफ माहौल तैयार कर रही है।

‘तीन मुख्यमंत्रियों को बदलने की साजिश’ का दावा

अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि भाजपा तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बदलने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाया जा रहा है और इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाने की रणनीति पर काम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी उद्देश्य से इस तरह के विवाद और आरोप सामने लाए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी। अखिलेश ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी की “साइकिल” इतनी तेज चलेगी कि सत्ता परिवर्तन अपने आप हो जाएगा।

Akhilesh Yadav Statement: कांग्रेस ने उठाए जमीन खरीद को लेकर गंभीर सवाल

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों द्वारा उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में हुई जमीन खरीद को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह केवल राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि सार्वजनिक दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर उठाए गए मुद्दे हैं, जिनका जवाब प्रदेश की जनता को मिलना चाहिए।भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट करने की मांग की कि जिन क्षेत्रों में जमीन खरीदी गई, वहां बाद में विकसित हुई अधोसंरचना परियोजनाओं और मास्टर प्लान में हुए बदलावों का उन खरीदों से कोई संबंध है या नहीं।

Akhilesh Yadav Statement: राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया माहौल

जमीन खरीद विवाद को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एक तरफ कांग्रेस मुख्यमंत्री से जवाब मांग रही है, तो दूसरी ओर अखिलेश यादव भाजपा पर अपने ही मुख्यमंत्रियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल यह मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है और सभी की नजरें इस विवाद पर आगे होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हैं।

 

ये भी पढ़े…..Paper Leak और NTA पर कांग्रेस का बड़ा हमला, 40 दिन तक चलेगा देशव्यापी छात्र अभियान