Home » उत्तर प्रदेश » खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

Aligarh: खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पीटा
Spread the love

Aligarh: अलीगढ़ थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक उप निरीक्षक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराया को लेकर हुए विवाद में दो मजदूरों ने दरोगा पर सरिया से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Aligarh: किराया न देने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, थाना रोरावर में तैनात उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया से आए दो मजदूरों ने उनसे कहीं जाने के लिए किराया मांगा। दरोगा द्वारा किराया देने से इनकार किए जाने पर मजदूरों ने किसी अन्य वाहन से भेजने की बात कही, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बनी।

Aligarh: सरिया से हमला कर मौके से फरार

किराया विवाद के बाद दोनों मजदूर गुस्से में आ गए और उन्होंने दरोगा पर सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी दबोचे गए

घायल उप निरीक्षक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में भाग रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

सीओ का बयान

Aligarh: सीओ नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि 16 दिसंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के साथ देवरिया से आए 2 मजदूरों के द्वारा मारपीट की गई। इस घटना में उन्हें सिर में चोट आई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े… मुजफ्फरनगर पुलिस बनी देवदूत! प्रेमी युगल को मिला, जबरन तलाक की साजिश की नाकाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments