ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ससुरालियों की दबंगई से डरा पति, SSP दफ्तर में फूट-फूटकर रोया बोला- ‘साहब पत्नी के जुल्मों से बचा लो’

ससुरालियों की दबंगई से डरा पति, SSP दफ्तर में फूट-फूटकर रोया बोला- ‘साहब पत्नी के जुल्मों से बचा लो’

Aligarh news

Aligarh News: अमूमन पुलिस दफ्तरों में महिलाएं न्याय की गुहार लगाती नजर आती हैं लेकिन अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय में एक ऐसा मामला पहुंचा जिसने सबको हैरान कर दिया। यहाँ एक पति अपनी पत्नी और ससुरालियों के खौफ से कांपता हुआ पहुंचा और गुहार लगाई साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजिए वरना वो मुझे मार डालेंगे।

​शादी के कुछ माह बाद ही शुरू हुआ कलह का खेल

​बुलंदशहर के रहने वाले कपिल कुमार का शादी तीन साल पहले अलीगढ़ की हेमलता के साथ बड़े अरमानों से हुआ था। कपिल को उम्मीद थी कि जीवन सुखमय बीतेगा लेकिन उसका आरोप है कि शादी के महज दो-तीन महीने बाद ही पत्नी का असली रूप सामने आ गया। घर में छोटी छोटी बातों पर क्लेश और झगड़ा हेमलता की दिनचर्या बन गई।

Aligarh News: ​मायके वाले बनते थे हथियार

​पीड़ित कपिल ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हेमलता उसे काबू में रखने के लिए अपने मायके वालों का सहारा लेती थी। जैसे ही कपिल काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलता हेमलता अलीगढ़ से अपने परिजनों को बुला लेती। इसके बाद घर में मौजूद बुजुर्ग माँ और मासूम बच्चों के साथ मारपीट और बदसलूकी की जाती। जब कपिल ने इसकी शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो समाधान होने के बजाय विवाद और गहराता चला गया।

​मारपीट कर जेवर-नकदी समेटी अब कोर्ट की धमकी

​विवाद का खौफनाक अंत तब हुआ जब हेमलता ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर कपिल पर जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह घायल कपिल को हफ्ते भर अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। आरोप है कि इस दौरान हेमलता घर में रखी तमाम नकदी और कीमती जेवर समेटकर रफूचक्कर हो गई और जाते-जाते धमकी दे गई कि अब तुझे कोर्ट में देखूंगी।

​Aligarh News: न्याय की आस में एसएसपी की चौखट पर

​अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बदहवास कपिल अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने अपनी चोटें दिखाते हुए न्याय की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाने को जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े… ‘6 साल की कैद, टूटा परिवार और फिर अंत में सच की जीत’ पोक्सो केस में दो दोषियों को हाई कोर्ट ने किया बरी

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल