Home » पश्चिम बंगाल » अलीपुरद्वार में SIR के डर से बुजुर्ग व्यक्ति ने की आत्महत्या, तृणमूल ने भाजपा पर साधा निशाना

अलीपुरद्वार में SIR के डर से बुजुर्ग व्यक्ति ने की आत्महत्या, तृणमूल ने भाजपा पर साधा निशाना

Alipurduar News
Spread the love

Alipurduar News: अलीपुरद्वार जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की SIR (Special Investigation Report) नोटिस के डर में आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है। घटना में मृतक नृपेन घोष बताए जा रहे हैं, जिनका नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं था। इसके चलते उन्हें बाद में हियरिंग (सुनवाई) के लिए बुलाया गया था। परिवार का दावा है कि इस नोटिस के बाद से नृपेन घोष गहरे मानसिक तनाव में थे और अपने रोज़मर्रा के कामकाज में भी ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

मृतक की पत्नी ने क्या बताया? 

परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ठीक से खाना भी नहीं खा रहे थे और घर में हमेशा चुप्पी साधे रहते थे। मृतक की पत्नी ने कहा कि पड़ोसी और परिवार के सभी सदस्य उन्हें बार-बार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नृपेन बाबू किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। परिवार को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा कदम उठा सकते हैं।

Alipurduar News: तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

घटना के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख जताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि SIR नोटिस के डर और मानसिक दबाव के कारण ही नृपेन बाबू ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि इस घटना का जिम्मेदार भाजपा है और इसका जवाब 2026 के चुनाव में मिलेगा। नेताओं ने यह भी बताया कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा आम जनता के साथ खड़ी रही है और फॉर्म भरने से लेकर हियरिंग तक हर प्रक्रिया में लोगों की मदद करती रही है। फिलहाल, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Report By: Pijush 

ये भी पढ़े… दिल्ली पुलिस की दलीलों की जीत या देश की सुरक्षा का सवाल? उमर खालिद-शरजील को SC से क्यों नहीं मिली जमानत?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments