Amit Shah’s claim: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2026 में भाजपा राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और अवैध घुसपैठ से त्रस्त हो चुकी है और अब विकास व सुशासन की सरकार चाहती है।
अमित शाह ने कहा कि 30 दिसंबर का दिन भारत के इतिहास में गौरवपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में आज़ाद भारत का झंडा फहराया था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताजी के सपनों के बंगाल को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ममता सरकार पर सीधा हमला
गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के 15 वर्षों के शासन में पश्चिम बंगाल भय और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य में सिंडिकेट और भ्रष्ट तंत्र निगल रहा है, जिससे आम जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा।
Amit Shah’s claim: भाजपा की बढ़ती ताकत का जिक्र
अमित शाह ने चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने 2014 में जहां दो सीटों से शुरुआत की थी, वहीं 2021 में 77 सीटें हासिल कीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को लगभग 39 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने कहा कि 2026 में यह जनसमर्थन सरकार में तब्दील होगा।
घुसपैठ रोकने के लिए नेशनल ग्रिड का ऐलान
गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने के लिए एक मजबूत नेशनल ग्रिड तैयार किया जाएगा। साथ ही बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर विकास और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़े… चुनाव आते ही क्यों जाग जाता है Mamata Banerjee का हिंदू प्रेम?








