Arvind Kejriwal News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अदालत से कहा कि वे अपने केस में खुद ही बहस करेंगे और किसी वकील को नियुक्त नहीं किया है।
जज को हटाने की अर्जी भी दाखिल
सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने अदालत को बताया कि उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को मामले की सुनवाई से हटाने के लिए अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने इस अर्जी को रिकॉर्ड पर लेते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया।
Arvind Kejriwal News: 13 अप्रैल को अगली सुनवाई
अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे तय की है। इस दौरान केजरीवाल की अर्जी और अन्य पक्षों की दलीलों पर विस्तार से सुनवाई होगी।
सीबीआई की ओर से तुषार मेहता की दलील
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार महेता ने सीबीआई की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने केजरीवाल की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इस तरह की प्रक्रिया से न्यायपालिका की छवि प्रभावित हो सकती है।
Arvind Kejriwal News: ‘मैंने किसी को वकालतनामा नहीं दिया’
केजरीवाल ने कोर्ट में स्पष्ट कहा कि उन्होंने अभी तक किसी भी वकील को वकालतनामा नहीं दिया है। जब अदालत ने उनसे पूछा कि क्या वे खुद अपने केस की जिरह करेंगे, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा—“मैं खुद बहस करूंगा।”
कोर्ट की टिप्पणी
अदालत ने कहा कि यदि कोई पक्ष जज को मामले से अलग करने के लिए आवेदन देना चाहता है, तो उसे ऐसा करने का अधिकार है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।
Arvind Kejriwal News: मामला क्यों है अहम
दिल्ली की चर्चित आबकारी नीति से जुड़ा यह मामला पहले से ही राजनीतिक और कानूनी रूप से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। ऐसे में केजरीवाल का खुद बहस करने का फैसला इस केस को और ज्यादा चर्चा में ले आया है।
आगे क्या होगा
अब 13 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि अदालत केजरीवाल की अर्जी पर क्या रुख अपनाती है और मामले की आगे की दिशा क्या होगी।
ये भी पढ़े… कुदरत का कहर: पाकिस्तान में बारिश बनी आफत – 45 मौतें, सैकड़ों घर बर्बाद








