Asha Bhosle Heart Attack: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई नगरी से आरही है मशहूर गायिका आशा भोसले को अटैक आगया है। उन्हें शनिवार को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल या परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं उनकी बहन उषा मंगेशकर ने भी इस बारे में अनभिज्ञता जताई है।
92 की उम्र में भी कायम आवाज का जादू
8 सितंबर 2025 को अपना 92वां जन्मदिन मना चुकीं आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं और 14 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। रोमांटिक गीत, गजल, कैबरे या क्लासिकल हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
Asha Bhosle Heart Attack: बचपन से शुरू हुआ संघर्ष
आशा भोसले, मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।
सिर्फ 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली और कम उम्र में ही सिंगिंग शुरू कर दी।
Asha Bhosle Heart Attack: निजी जीवन में उतार-चढ़ाव
16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी की, जिसके बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव के दौर से गुजरते हुए भी उन्होंने अपने करियर को नहीं छोड़ा। बाद में उन्होंने मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन से 1980 में शादी की, जिनके साथ उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए।
करियर में रिजेक्शन से लेकर सफलता तक
करियर के शुरुआती दौर में उन्हें रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा। एक बार उनकी आवाज को खराब बताकर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बाद में ओ.पी. नैयर, खय्याम, बप्पी लहरी और आर.डी. बर्मन जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर संगीत जगत में अमिट पहचान बनाई।
यह भी पढे़ : Cashless Toll: देशभर में टोल भुगतान हुआ पूरी तरह डिजिटल, फास्टैग और यूपीआई अनिवार्य







