Asha Bhosle Death News: दिग्गज गायिका आशा भोसले को सीने में इन्फेक्शन की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.जानें इस अस्पताल में ओपीडी का कितना खर्चा आता है. दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद जहां पूरे देश में शोक की लहर है, वहीं जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, उसकी लागत को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
OPD कंसल्टेशन का खर्च
साउथ मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल देश के प्रमुख निजी अस्पतालों में से एक माना जाता है। अस्पताल में ओपीडी फीस डॉक्टर की विशेषज्ञता पर निर्भर करती है। सामान्य फिजिशियन से परामर्श के लिए मरीजों को करीब 500 से 600 रुपये तक खर्च करना पड़ता है, जबकि किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने पर यह फीस 1500 से 3000 रुपये तक पहुंच सकती है। छुट्टी या तय समय के बाहर कंसल्टेशन लेने पर यह शुल्क और बढ़ सकता है।
Asha Bhosle Death News: कमरों का किराया
अस्पताल में भर्ती होने पर खर्च कमरे के प्रकार के अनुसार तय होता है। प्रीमियम सुइट (Suite A) का किराया लगभग 31,900 रुपये प्रतिदिन तक हो सकता है, जबकि सुइट बी के लिए करीब 20,600 रुपये प्रतिदिन खर्च करना पड़ता है।
अन्य रूम कैटेगरी
एग्जीक्यूटिव रूम का किराया लगभग 15,500 से 16,000 रुपये प्रतिदिन है, जबकि डीलक्स रूम 11,000 से 12,100 रुपये के बीच उपलब्ध हैं। सिंगल रूम का खर्च 7,000 से 10,000 रुपये प्रतिदिन तक है, वहीं चार बेड वाले शेयरिंग रूम का किराया करीब 3,100 रुपये प्रतिदिन है।
Asha Bhosle Death News: ICU और क्रिटिकल केयर
गंभीर मरीजों के लिए ICU और HDU सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिनका खर्च इलाज की जरूरत के अनुसार 9,700 से 14,000 रुपये प्रतिदिन तक हो सकता है।
देश का प्रमुख प्राइवेट अस्पताल
ब्रीच कैंडी अस्पताल अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि यहां इलाज अपेक्षाकृत महंगा होता है और देश-विदेश के कई हाई-प्रोफाइल मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं।
इस तरह, आशा भोसले के इलाज से जुड़ी खबर के बीच यह भी सामने आया है कि इस अस्पताल में इलाज कराना आम लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े… सुरों की दुनिया खामोश: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर








