ASSAM ELECTION 2026: असम में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है और सुबह से ही वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही तस्वीरें लोकतंत्र के इस पर्व की जीवंत झलक पेश कर रही हैं।
महिलाओं की मजबूत भागीदारी
कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर Hojai में सुबह 5 बजे से ही महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंच गईं, जिससे लोकतंत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी साफ नजर आई।
ASSAM ELECTION 2026: युवाओं में खास उत्साह
जालुकबारी में पहली बार वोट डालने पहुंचे एक युवा मतदाता ने कहा, “हम विकास चाहते हैं।” वहीं डिब्रूगढ़ में एक फर्स्ट टाइम वोटर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहली बार वोट डालना बेहद खास और गर्व का पल है।
उम्मीदवारों पर जनता की नजर
कामरूप के एक मतदाता ने बताया कि यहां मुकाबला कड़ा है और दोनों प्रमुख उम्मीदवार मजबूत हैं। उन्होंने कहा, “हम उसी को वोट देंगे जो बेहतर काम करेगा।”
ASSAM ELECTION 2026: प्रशासन की तैयारियां पूरी
बिश्वनाथ के पावोई एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है और सभी जरूरी इंतजाम पहले से किए गए थे।

नेताओं ने भी किया मतदान
रानोज पेगु धेमाजी में वोट डालने के बाद इसे “पवित्र दिन” बताया और लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। वहीं प्रद्युत बोरदोलोई ने नागांव में मतदान किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को अहम बताया।
शांतिपूर्ण माहौल में जारी मतदान
राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। हर वर्ग के लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे साफ है कि असम में इस बार भी मतदान को लेकर जनता में भारी जागरूकता और उत्साह है।
ये भी पढ़े… गुरुवार 9 अप्रैल का पंचांग: जानें पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय से जुड़ी पूरी जानकारी








