Home » Assam » असम के मुख्यमंत्री ने किया कामाख्या मंदिर में विशेष पूजा, पीयूष हजारिका बोले- विकास से कोई समझौता नहीं!

असम के मुख्यमंत्री ने किया कामाख्या मंदिर में विशेष पूजा, पीयूष हजारिका बोले- विकास से कोई समझौता नहीं!

Spread the love

ASSAM ELECTION 2026: हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को मतदान से पहले कामाख्या मंदिर में पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। असम में 126 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है और मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच है।

विकास पर कोई समझौता नहीं: पीयूष हजारिका

राज्य के मंत्री पीयूष हजारिका ने मतदान के बाद कहा कि सरकार ने विकास के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य असम को लगातार आगे बढ़ाना है। उनकी पत्नी ऐमी बरुआ ने भी कहा कि इस बार महिलाओं और आम मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग विकास के मुद्दे पर वोट कर रहे हैं।

ASSAM ELECTION 2026: उम्मीदवारों ने डाला वोट, जनता से की अपील

अतुल बोरा ने बोकाखाट में पारंपरिक पोशाक में मतदान किया , जितेन गोगोई ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वोट डाला और राजदीप गोला ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की

विपक्ष का भी भरोसा

नगांव में वोट डालने के बाद मोहम्मद रकीबुल हुसैन ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरा विश्वास है।

ASSAM ELECTION 2026:  एनडीए की जीत का दावा

लखीमपुर से एजीपी उम्मीदवार बसंत दास और अन्य नेताओं ने दावा किया कि राज्य में विकास कार्यों के आधार पर एनडीए सरकार दोबारा सत्ता में आएगी।

ASSAM ELECTION 2026: महिलाओं और युवाओं में उत्साह

मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा वोट डालने पहुंचे। नेताओं ने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताया। असम में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सभी दलों के उम्मीदवार और नेता मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं। अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी है, जहां तय होगा कि असम की सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

ये भी पढ़े… पुडुचेरी में फिर बनेगी एनडीए की सरकार, मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने किया ये दावा…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments