Home » राष्ट्रीय » आसनसोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग और यात्रियों के बीच तीखी बहस

आसनसोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग और यात्रियों के बीच तीखी बहस

Bangal News

Bangal News: आसनसोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों और बस यात्रियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया। घटना के दौरान एक युवक पर पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश करने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, युवक परिवहन विभाग की गाड़ी का अस्थायी चालक था।

बस रोके जाने को लेकर शुरू हुई बहस

झारखंड से महिला और बच्चों के साथ एक शादी समारोह में जा रही बस को जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक लिया, तो अधिकारी ने गाड़ी के कागजात में समस्या होने का दावा किया और जुर्माना लगाने की बात की। यात्रियों का कहना था कि वे ऑनलाइन जुर्माना भरने को तैयार हैं या फिर चालक को कार्यालय ले जाकर जुर्माना चुका देंगे, लेकिन अधिकारी ने गाड़ी को कार्यालय तक ले जाने की मांग की।

Bangal News: पत्रकार के मोबाइल छीनने की कोशिश

जब पत्रकार घटना की तस्वीर लेने लगे, तो एक युवक ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि अगर परिवहन विभाग का कार्यालय घटनास्थल से दस से बारह किलोमीटर दूर है, तो क्या गाड़ी को वहां ले जाना अनिवार्य है।

अधिकारियों पर आरोपों का खंडन

स्थानीय वाहन चालकों का आरोप है कि परिवहन विभाग के अधिकारी अक्सर वाहन रोकने के बाद मोबाइल छीनने की कोशिश करते हैं। हालांकि अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज किया है, और शनिवार की घटना पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।

ये भी पढ़ें…Bangal News: नए स्लुइस गेट से नदी का खारा पानी खेतों में घुसा