Home » पश्चिम बंगाल » भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी गिरफ्तार, रात की गश्त में संदिग्ध युवक पर कार्रवाई, जांच शुरू

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी गिरफ्तार, रात की गश्त में संदिग्ध युवक पर कार्रवाई, जांच शुरू

बसीरहाट में सीमा सुरक्षा सख्ती

Bangladesh Citizen Arrest: बसीरहाट, भारत से बांग्लादेश जाने की अवैध कोशिश के दौरान बसीरहाट पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसे भारत-बांग्लादेश सीमा के पास ढेमढेमिया मोड़ से पकड़ा गया।

रात में गश्त के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के समय में की गश्त के दौरान पुलिस ने इलाके में संदिग्ध युवक को देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम रैयान कबीर बताया और कहा कि वह बांग्लादेश के सिराजगंज जिले का निवासी है।

Bangladesh Citizen Arrest: बांग्लादेशी नागरिक की जांच जारी

उसे शुक्रवार, 26 दिसंबर को बसीरहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बसीरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह बांग्लादेशी नागरिक भारत में किस इरादे से आया था और कितने समय से यहां रह रहा था

Report By: Pijush