ख़बर का असर

Home » देश-विदेश » Bangladesh earthquake: एक सेकंड में दो झटके! बांग्लादेश फिर हिल गया

Bangladesh earthquake: एक सेकंड में दो झटके! बांग्लादेश फिर हिल गया

BANGLADESH EARTHQUAKE

Bangladesh earthquake: बांग्लादेश में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक एक ही सेकंड के भीतर दो भूकंप के झटके लगे। इसकी पुष्टि बांग्लादेश मौसम विभाग (BMD) ने की है। बीएमडी का कहना है कि झटकों की तीव्रता 3.7 और 4.3 थी, हालांकि यूएसजीएस और अन्य एजेंसियों ने सिर्फ एक भूकंप दर्ज किया है। बीएमडी के भूकंप ऑब्जर्वेशन और रिसर्च सेंटर ने बताया कि सुबह 10:36 बजे ढाका के अशुलिया स्थित बायपाइल क्षेत्र में 3.3 मैग्नीट्यूड का झटका रिकॉर्ड किया गया। इस केंद्र के अधिकारी निजामउद्दीन अहमद ने भी इसकी पुष्टि की है।

Bangladesh earthquake: शुक्रवार को आए भूकंप में 9 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

इससे पहले शुक्रवार को 5.7 मैग्नीट्यूड का तेज भूकंप आया था। इसमें मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने हादसे पर दुख जताया है। शुक्रवार सुबह 10:10 बजे आए इस भूकंप के झटके भारत के कोलकाता और बंगाल के कई जिलों में भी महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि झटके करीब 17 सेकंड तक महसूस हुए।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियो साइंसेज के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

 

यह भी पढ़ें: Pakistan news:पाकिस्तान में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, कराची हाईकोर्ट परिसर बना रणक्षेत्र इसके पहले 3 जजों ने दिया था इस्तीफा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल