Breaking News
Home » Uncategorized » Bangladesh News: हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में दंगे, मीडिया पर हमले और हिंदू युवक की हत्या

Bangladesh News: हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में दंगे, मीडिया पर हमले और हिंदू युवक की हत्या

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में दंगे, मीडिया पर हमले और हिंदू युवक की हत्या
Spread the love

Bangladesh News: बांग्लादेश एक बार फिर गंभीर उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। छात्र आंदोलन से जुड़े नेता उस्मान हादी की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब यह संकट केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और धार्मिक अल्पसंख्यकों की जान पर सीधा खतरा बन गया है।

Bangladesh News: बड़े अखबारो  के दफ्तरों में तोड़फोड़ 

गुरुवार देर रात उग्र भीड़ ने बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र डेली स्टार और प्रोथोम आलो के दफ्तरों को निशाना बनाया।हमलावरों ने पहले तोड़फोड़ की और फिर इमारतों में आग लगा दी, जिससे अंदर मौजूद कई पत्रकारों की जान खतरे में पड़ गई।डेली स्टार की एक पत्रकार ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि घने धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया था और कई कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे। इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला माना जा रहा है।

Bangladesh News: हिंसा के दौरान मुजीबुर्रहमान का आवास और अवामी लीग के दफ्तरों को नुकसान

हिंसा का दायरा यहीं नहीं रुका। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के ऐतिहासिक आवास में भी तोड़फोड़ की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कई दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया गया।गौर करने वाली बात यह है कि इस आवास पर पिछले साल भी दो बार हमले हो चुके हैं।उस्मान हादी की मौत बनी उबाल की वजहछात्र आंदोलन से जुड़े नेता उस्मान हादी को 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम बांग्लादेश लाया जाएगा और शनिवार को ढाका के मानिक मियां एवेन्यू में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

धर्म के नाम पर भीड़ की दरिंदगी: हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या

यह सिर्फ एक हत्या नहीं, इंसानियत की करारी हार है बांग्लादेश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भालुका इलाके से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है। धर्म के अपमान का आरोप लगाकर उग्र भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने पहले युवक को बेरहमी से पीटा, फिर उसके कपड़े उतार दिए गए और उसे एक पेड़ से लटका दिया गया। इसके बाद क्रूरता की सारी सीमाएं पार करते हुए युवक के शरीर को आग के हवाले कर दिया गया। यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जिसने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bangladesh News: नारे लगते रहे, कैमरे चलते रहे, इंसानियत खामोश रही

इस नृशंस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ धार्मिक नारे लगा रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।बीबीसी बांग्ला सहित स्थानीय मीडिया संस्थानों ने इस घटना की पुष्टि की है।

कौन था दीपू चंद्र दास?

दीपू कोई नेता या प्रभावशाली व्यक्ति नहीं था। वह एक सामान्य हिंदू श्रमिक था,स्थानीय कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और किराए के कमरे में रहकर अपना जीवन चला रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

प्रशासन की बैठक, भारत की सतर्कता

बढ़ती हिंसा को देखते हुए अंतरिम राष्ट्रपति मुहम्मद यूनुस ने ढाका में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।वहीं भारत ने बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।बांग्लादेश के मौजूदा हालात यह साफ दिखाते हैं कि देश सिर्फ राजनीतिक संकट से नहीं, बल्कि मीडिया की असुरक्षा अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और प्रशासनिक विफलतासे जूझ रहा है।दीपू चंद्र दास की मौत एक कठोर सच्चाई याद दिलाती है जब कानून कमजोर पड़ता है, तो सबसे पहले आम और निर्दोष लोग मारे जाते हैं।

ये भी पढ़े: पति के दूसरा निकाह से टूटी हिना, DM दफ्तर में फूट-फूटकर रोई, बोली ‘ससुराल भेजो या दो इच्छा मृत्यु की अनुमति’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments