Basit Ali: पाकिस्तान टीम हमेशा से कोच में बदलाव, टीम मैनेजमेंट में बदलाव और खिलाड़ियों में बदलाव के लिए मशहूर है। और एक बार फिर यही देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर निशाना साधते हुए यह कहा कि पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का कारण इन दोनों खिलाड़ियों की अनबन है।
Basit Ali: क्यों है बाबर और अफरीदी के बीच अनबन-
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने बताया कि टीम के खराब प्रदर्शन का कारण शाहीन अफरीदी और बाबर आजम के बीच अनबन है। बासित अली का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कप्तानी को लेकर विवाद है। विश्व कप 2027 के पास बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद T20 की कप्तानी की कमान शाहीन अफरीदी के पास आई थी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने T20 की कप्तानी से शाहीन अफरीदी को हटाकर बाबर को कप्तानी दे दी। बासित का मानना है कि इन दोनों के बीच अनबन की वजह यही है।
Basit Ali: यह सात खिलाड़ी हुए टीम से बाहर-
इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने T20 सीरीज के साथ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार खराब प्रदर्शन के कारण PCB ने यह फैसला लिया है। PCB के कोचिंग स्टाफ मेंबर सरफराज खान और उमर गुल को भी टीम मैनेजमेंट से बाहर कर दिया है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि कैसे मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, आमिर जमाल और मुहम्मद ओवैस जफर टीम में वापसी करेंगे।
बाबर कर सकते हैं तीनों फॉर्मेट की कप्तानी-
बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव किए हैं। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2024 खेला था, लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उसके बाद PCB ने “डिफरेंट फॉर्मेट, डिफरेंट कैप्टन” की नीति अपनाई। नीति के अनुसार बाबर टेस्ट, शाहीन अफरीदी वनडे और सलमान अली आगा T20 की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बाबर वापस तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, SCO में PM मोदी का दो टूक संदेश; चीन को भी घेरा








