ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेशी ट्रॉलर जब्त, 28 मछुआरे गिरफ्तार

बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेशी ट्रॉलर जब्त, 28 मछुआरे गिरफ्तार

Bay of Bengal Trawler Seized:

Bay of Bengal Trawler Seized: भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा का उल्लंघन कर भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में एक बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को जब्त किया है। इस कार्रवाई में 28 बांग्लादेशी मछुआरों को हिरासत में लिया गया। बाद में सभी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

गश्त के दौरान दिखा संदिग्ध ट्रॉलर

सोमवार सुबह बंगाल की खाड़ी में नियमित गश्त के दौरान तटरक्षक बल को भारतीय जलसीमा में एक संदिग्ध ट्रॉलर दिखाई दिया। जहाज को रुकने का संकेत दिया गया। जांच में उसकी पहचान बांग्लादेशी ट्रॉलर ‘सागर 3’ के रूप में हुई।

Bay of Bengal Trawler Seized: जवाबों में मिला विरोधाभास

ट्रॉलर की तलाशी के बाद मछुआरों से पूछताछ की गई। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान उनके जवाबों में कई विरोधाभास पाए गए। मछुआरे यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में क्यों आए।

Bay of Bengal Trawler Seized: फ्रेजरगंज लाया गया ट्रॉलर

तटरक्षक बल ने ट्रॉलर को जब्त कर साउथ 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज मत्स्य बंदरगाह पर पहुंचाया। 28 मछुआरों को फ्रेजरगंज तटीय पुलिस थाने को सौंप दिया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

घुसपैठ की आशंका की जांच

सुंदरबन के पुलिस अधीक्षक बिस्वा चंद ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है। यह जांच की जा रही है कि कहीं यह किसी बड़े घुसपैठ नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मछली पकड़ने के बहाने एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय क्षेत्र में लाने की योजना थी। अधिकारियों ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश समुद्री सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढे़ :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान तेज, आईईडी और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल