Home » स्पोर्ट्स » ICC ने BCB की अपील खारिज की, बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा वर्ल्ड कप

ICC ने BCB की अपील खारिज की, बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा वर्ल्ड कप

भारत में ही होंगे मैच

BCB World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। ICC ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे। अन्यथा, अंक तालिका में बांग्लादेश की स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सुरक्षा कारण और मुस्तफिजुर रहमान विवाद

BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए T20 वर्ल्ड कप के भारत में होने वाले मैचों से इनकार किया था। उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी, लेकिन ICC ने यह अपील खारिज कर दी।

BCB World Cup: भारत में ही होंगे मैच
भारत में ही होंगे मैच

मंगलवार को ICC अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारी मुंबई में मौजूद थे। उन्होंने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों से चर्चा की और उसके बाद BCB के साथ बातचीत की। ICC ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी वेन्यू बदलाव नहीं होगा और बांग्लादेश को भारत में ही मैच खेलने होंगे।

BCB World Cup: मामला क्या है और बांग्लादेश क्यों विरोध कर रहा है

यह विवाद 16 दिसंबर से शुरू हुआ, जब IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में मुस्तफिजुर के खेलने का विरोध शुरू हो गया। वहां अब तक छह हिंदुओं की हत्या की गई थी। इस कारण BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज़ कर दिया।

Written By- Adarsh kathane