Breaking News
Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में कैसे ढह गया ममता बनर्जी का किला? हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण तक सत्ता गंवाने में 5 फैक्टर में जानिए पूरी कहानी

बंगाल में कैसे ढह गया ममता बनर्जी का किला? हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण तक सत्ता गंवाने में 5 फैक्टर में जानिए पूरी कहानी

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। खुद ममता बनर्जी का भवानीपुर सीट से हारना इस चुनाव का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है। 15 साल की सत्ता के बाद TMC की इस हार के पीछे कई अहम वजहें सामने आई हैं।

एंटी-इंकम्बेंसी का असर

2011 से लगातार सत्ता में रही ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी बढ़ती दिखी। भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों को विपक्ष ने जोरदार तरीके से उठाया, जिसका असर नतीजों में साफ दिखाई दिया।

Bengal Election Result 2026: हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण

इस चुनाव में धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण एक बड़ा फैक्टर रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, जहां पहले मुस्लिम वोट TMC के पक्ष में एकजुट रहते थे, वहीं इस बार हिंदू वोटों का बड़ा हिस्सा बीजेपी के पक्ष में गया, जिससे चुनावी समीकरण बदल गया।

महिला वोट बैंक में सेंध

ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत माने जाने वाले महिला वोट बैंक में भी इस बार सेंध लगी। कुछ चर्चित घटनाओं और सुरक्षा के मुद्दों को विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया, जिससे महिला मतदाताओं का झुकाव प्रभावित हुआ।

Bengal Election Result 2026: SIR का प्रभाव

चुनाव से पहले हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। TMC ने इसे अपने समर्थकों को प्रभावित करने वाला कदम बताया, जबकि बीजेपी ने इसे जरूरी सुधार कहा। नतीजों से संकेत मिलता है कि इसका असर चुनावी परिणामों पर पड़ा।

भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे

भर्ती घोटाले, बेरोजगारी और सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी भी TMC के खिलाफ गई। खासतौर पर शिक्षक भर्ती विवाद और वेतन आयोग से जुड़े मुद्दों ने युवाओं और कर्मचारियों में असंतोष बढ़ाया, जिसे बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बनाया। कुल मिलाकर, इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया और पहली बार बीजेपी को राज्य की सत्ता तक पहुंचा दिया।

ये भी पढ़े… बंगाल रिजल्ट के बाद महुआ मोइत्रा का पहला बयान आया सामने बोले- ‘बंगाल को बीजेपी चाहिए थी, वो मिल गई…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments