Home » पश्चिम बंगाल » PM मोदी की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोली- ‘पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए’

PM मोदी की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोली- ‘पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए’

बंगाल के रण में PM मोदी की 3 रैलियां
Spread the love

Bengal Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बीरभूम के सूरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थक पहुंचने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। जनसभा में महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीर और कई स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं।

एक युवती प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची। पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची युवती ने आईएएनस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री को उनकी मां प्यारी हैं, इसलिए उनकी तस्वीर लेकर आई हूं। पश्चिम बंगाल में विकास हो, इसलिए पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता रागिनी मुखर्जी ने कहा कि बीरभूम में प्रधानमंत्री पहली बार आ रहे हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहूंगी कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में जीते। यहां पर महिलाएं असुरक्षित हैं। रात 8 बजे के बाद घर से निकलने में डर लगता है। हमें उम्मीद है कि भाजपा सरकार बनने के बाद मुंबई और दिल्ली की तरह रात में 9 बजे के बाद घर से निकल सकेंगी।

भाजपा कार्यकर्ता आरती मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए गर्व हैं। पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए, नहीं तो बेटियां नहीं बचेंगी। पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता अनुश्री मंडल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राज में पश्चिम बंगाल की दुर्दशा हो गई है। भाजपा कार्यकर्ता रश्मि दिव्या ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लागू होने से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसलिए प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। भाजपा कार्यकर्ता अंजू ने कहा कि हमारे शहर में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है। महिला आरक्षण बिल हम लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा। भाजपा कार्यकर्ता निर्मला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीद है। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़े… योगी राज में अमन सैयद बीच चौराहे पर युवती के साथ करने लगा बदतमीजी, अब होगा तगड़ा इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments