Bengal News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया है और वे ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि भाजपा बंगाल में आदिवासी, गोरखा और बंगाली समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है और बदलाव लाने के लिए संघर्ष कर रही है।
तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप
सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, अराजकता और अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव की बयार बह रही है और लोग राज्य को कुशासन से मुक्त कर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ने का निर्णय ले चुके हैं।
Bengal News: राष्ट्रपति के अपमान पर विरोध
चौधरी ने ममता सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के आयोजन स्थल को छोटा कर दिया गया और न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री राष्ट्रपति को रिसीव करने पहुंचे। उन्होंने इसे आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का अपमान बताया।
महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं
सम्राट चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को साहस, त्याग और सृजन की अद्भुत प्रतीक बताया और समाज में उनकी भूमिका को अहम मानते हुए उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लिया।








