Home » राष्ट्रीय » दक्षिण 24 परगना: मथुरापुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

दक्षिण 24 परगना: मथुरापुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

Bengal News
Spread the love

Bengal News: दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। शनिवार रात हुई छापेमारी में पुलिस ने करीब 40 किलो गांजा बरामद किया और इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

मथुरापुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर, पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात छापेमारी की। इस दौरान तस्करों के पास से 40 किलो गांजा, एक स्कूटी और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

Bengal News: गिरफ्तार तस्करों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में दो स्थानीय निवासी और दो ओड़िशा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार है:

* मानस अधिकारी (24), वृंदावनपुर, मंदिरबाजार
* साहेब अधिकारी (22), वृंदावनपुर, मंदिरबाजार
* कीर्तन राजहंस (50), लुनाहांडी, ओड़िशा
* नलिनी बेहरा (40), लुनाहांडी, ओड़िशा

पुलिस की सक्रियता से लोगों में भरोसा

प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि यह गांजा अन्य राज्यों से बिक्री के उद्देश्य से लाया गया था। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच रही है कि इस तस्करी गिरोह के पीछे कोई बड़ा सरगना तो नहीं है। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और रिमांड पर पूछताछ की अनुमति मांगी गई।

ये भी पढ़ें…कैलेंडर से परे 21 फरवरी: बंगालियों की आत्मा में बसी एक अमिट याद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments