Home » बिहार » बिहार में सियासी भूचाल! नीतीश कुमार ने खाली किया सीएम हाउस- अब कहां होगा नया ठिकाना? जानिए विस्तार से..

बिहार में सियासी भूचाल! नीतीश कुमार ने खाली किया सीएम हाउस- अब कहां होगा नया ठिकाना? जानिए विस्तार से..

BIHAR NEWS: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग से उनका सामान शिफ्ट किया जाना शुरू हो गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

सीएम हाउस से सामान शिफ्ट शुरू

शनिवार को ट्रैक्टर के जरिए मुख्यमंत्री आवास से सामान बाहर ले जाया गया। यह सामान सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में भेजा जा रहा है, जो अब उनका नया ठिकाना माना जा रहा है।

BIHAR NEWS: राज्यसभा शपथ के बाद बढ़ी हलचल

नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। इसके बाद से ही उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर कई नाम की चर्चा है. लेकिन इससे पहले सीएम हाउस में बदलाव की जो गतिविधि है वह शुरू हो गई है.

इस्तीफे की तारीख पर नजरें

हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि वे कब पद छोड़ेंगे और नया मुख्यमंत्री कौन होगा।

BIHAR NEWS: पहले भी रह चुके हैं सात सर्कुलर रोड पर

सात सर्कुलर रोड आवास पहले भी नीतीश कुमार का निवास रह चुका है। वर्ष 2014 में जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद जीतन राम मांझी को सौंपा था, तब वे इसी आवास में रहने आए थे।

नई सरकार के संकेत

सीएम हाउस में तेज गतिविधियां और सामान का शिफ्ट होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही सत्ता परिवर्तन हो सकता है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

ये भी पढ़े… उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट जारी होते ही हड़कंप! 2 करोड़ से ज्यादा नाम हटे, क्या आपकी पहचान भी खतरे में?