BENGAL NEWS: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि क्लास शुरू होने से पहले छात्रों द्वारा ‘वंदे मातरम’ गाना सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश को राज्य भर के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल प्रबंधन में बढ़ी उलझन
इस नए आदेश ने स्कूल प्रमुखों और प्रबंधनों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। इसके पीछे मुख्य कारण पिछली सरकार का वह आदेश है, जिसमें राज्य गीत ‘बांग्लार माटी, बांग्लार जोल’ को सुबह की सभा में गाना अनिवार्य किया गया था।
BENGAL NEWS: समय को लेकर चिंता
स्कूल प्रिंसिपलों का कहना है कि सुबह की सभा में पहले से राष्ट्रगान गाया जाता है। अब ‘वंदे मातरम’ और राज्य गीत भी शामिल होने से पूरी प्रक्रिया लंबी हो सकती है, जिससे क्लास शुरू होने में देरी की आशंका है।
राष्ट्रगान को हटाया नहीं जा सकता
स्कूल प्रमुखों के मुताबिक, राष्ट्रगान (National Anthem) को हटाया नहीं जा सकता क्योंकि वह अनिवार्य है। वहीं, अगर ‘वंदे मातरम’ के साथ राज्य गीत को भी जारी रखा जाता है, तो पूरी प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय लगेगा, जिससे क्लास शुरू होने में देरी हो सकती है।
फिलहाल नए नोटिस में पुराने राज्य गीत के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जिक्र नहीं किया गया है, जिससे स्कूल प्रशासन इस बात को लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं कि प्रार्थना सभा का अंतिम स्वरूप क्या होगा।
BENGAL NEWS: सरकार के आदेश पर नजर
फिलहाल शिक्षा विभाग के नए नोटिस में पुराने आदेश के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसी वजह से स्कूल प्रशासन आगे की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है।
ये भी पढ़े… CM रेस से बाहर होने पर केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, बोले- पार्टी का हर फैसला मंजूर








