Bhopal dharmantran news: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की रहने वाली एक ब्यूटिशियन और उसकी सहेली मध्यप्रदेश के एक कथित हाईप्रोफाइल धर्मांतरण और देह शोषण गिरोह का शिकार हो गईं। पीड़िताओं की शिकायत के बाद भोपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगी बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान, थाने पहुंचकर खुला मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार रात भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां बाग सेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। 21 और 32 वर्षीय दोनों युवतियों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बिलाल, चानू और यासिर नामक अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Bhopal dharmantran news: झुग्गी से आलीशान विला तक पहुंचीं आरोपी बहनें
पुलिस जांच में सामने आया कि अमरीन और आफरीन पहले अब्बास नगर की झुग्गी में रहती थीं, लेकिन कथित अवैध कमाई के दम पर आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में आलीशान मकान में रहने लगीं। दोनों बहनें लग्जरी लाइफस्टाइल जीती थीं और गरीब परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाती थीं।
Bhopal dharmantran news: मदद के बहाने फंसाकर पार्टियों में ले जाती थीं युवतियां
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे जरूरतमंद लड़कियों को घरेलू काम दिलाने के नाम पर अपने पास रखती थीं। बाद में हाई प्रोफाइल जिंदगी का लालच देकर उन्हें बड़ी पार्टियों में ले जाया जाता था, जहां कथित रूप से अमीर युवकों के संपर्क में लाया जाता था। पीड़िताओं ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि उन्हें अलग-अलग शहरों, जिनमें गुजरात और मुंबई शामिल हैं, ले जाकर अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। शराब पीने और एमडी ड्रग्स लेने का दबाव भी बनाया जाता था। विरोध करने पर बदनामी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
Bhopal dharmantran news: मोबाइल जांच में मिले संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप
पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। जांच एजेंसियां अब इन डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस को गिरोह के देह व्यापार से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।
धर्म बदलने और शादी का लालच देने का आरोप
भोपाल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी चंदन यादव ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मुस्लिम बनने पर अच्छी जगह शादी कराने का लालच दिया। इसके बाद उसे बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।

काम छोड़ने पर मिली जान से मारने की धमकी
दोनों पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी बहनें उन्हें अपने घर में रखती थीं और घरेलू काम के बदले 10 हजार रुपए महीना देती थीं। जब उन्होंने काम छोड़ने की बात कही तो उन्हें धमकी दी गई कि किसी को घटना के बारे में बताने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी, क्योंकि आरोपियों के कथित तौर पर बड़े लोगों से संबंध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह भी पढे़ : यौन शोषण मामले में शंकराचार्य ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार






