Home » बिहार » Bihar BJP Candidates List: पहली लिस्ट जारी कर BJP ने किया 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, तारापुर से चुनाव लड़ेंगे सम्राट चौधरी

Bihar BJP Candidates List: पहली लिस्ट जारी कर BJP ने किया 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, तारापुर से चुनाव लड़ेंगे सम्राट चौधरी

Bihar BJP Candidates List

Bihar BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पार्टी ने तारापुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। इस सूची में रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

9 महिलाओं को भी टिकट

Bihar BJP Candidates List: बीजेपी की इस शुरुआती सूची में 9 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है, जिससे पार्टी ने महिला भागीदारी को भी प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को इस बार टिकट नहीं दिया गया है, जो एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। वहीं टिकट कटने के बाद नंदकिशोर यादव ने पार्टी के फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत स्नेह और सम्मान दिया है। मैं पार्टी के निर्णय का स्वागत करता हूं। नई पीढ़ी को अवसर मिलना चाहिए। पटना साहिब की जनता ने मुझे सात बार लगातार समर्थन दिया, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।

सम्राट चौधरी ने जताया भरोसा

Bihar BJP Candidates List: उम्मीदवारी की घोषणा के बाद सम्राट चौधरी ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि एनडीए इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जो विकास देखा है, उसी भरोसे और कार्य के आधार पर एनडीए हर सीट पर जीत दर्ज करेगी।

आपको बता दें कि बिहार में दो चरणों में मतदान (6 और 11 नवंबर) होना है। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, लेकिन एनडीए और महागठबंधन दोनों की ओर से सीटों का औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन में भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच अंतिम दौर की बातचीत के दौरान कुछ मुद्दों पर मतभेद उभरने की खबर है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से गठबंधन पर कोई खतरा न होने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: चुनावी दांव या बस दिखावा? PK ने 5वीं पास से डॉक्टर व पूर्व पुलिस अधिकारी तक को चुनावी मैदान में उतार खेला बड़ा दांव!