Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सभी राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। नेता एक ओर रैलियों और जनसभाओं के जरिए जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पूरी ताकत से प्रचार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक्स पर मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक विशेष वीडियो संदेश साझा किया।
बिहार को पिछली स्थिति से बाहर निकालने के लिए किया काम
Bihar Election 2025: अपने संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा बिहार की सेवा को प्राथमिकता दी है, न कि अपने परिवार के हितों को। उन्होंने याद दिलाया कि जब उन्होंने राज्य की बागडोर संभाली थी, तब बिहारी शब्द को अपमानजनक नजर से देखा जाता था, लेकिन आज यह सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिहार को पिछली स्थिति से बाहर निकालने के लिए लगातार काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए, उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि राज्य की प्रगति में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।”
प्रिय प्रदेशवासियो,
आइए मिलकर बनाएं नया बिहार।@NitishKumar #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/XxTqqVaWTp
— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 1, 2025
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर विकास कार्य किए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि 6 और 8 नवंबर को एनडीए के पक्ष में मतदान करें, ताकि राज्य में विकास की रफ्तार बनी रहे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में हुई प्रगति को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।
दो चरणों में होगा चुनाव
Bihar Election 2025: राज्य की 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में 6 और 8 नवंबर को होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और मतदाताओं को लुभाने के लिए वादों की झड़ी लगा रखी है।







