BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच किशनगंज, जमुई समेत 5 जिलों के 6 बूथों पर EVM मशीनों के खराब होने की सूचना के चलते मतदान कार्य देर से शुरू हुआ।
चुनाव आयोग पर सवाल उठाए
BIHAR ELECTION: मतदान में देरी के बाद विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। जन अधिकार पार्टी (JAP) प्रमुख पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी के लिए जानबूझकर EVM में खराबी लाई जा रही है।” उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर तकनीकी गड़बड़ी के नाम पर मतदाताओं को घंटों इंतजार कराया जा रहा है।चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि जहां EVM में तकनीकी समस्या आई थी, उन्हें तुरंत बदल दिया गया है और अब मतदान सामान्य रूप से चल रहा है।
CCTV और वेबकास्टिंग के जरिए लगातार निगरानी
BIHAR ELECTION: राज्य के कई मतदान केंद्रों से लंबी कतारों और वोटरों के उत्साह की तस्वीरें सामने आई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्द्धसैनिक जवान तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर CCTV और वेबकास्टिंग के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़े.. FAKE NEWS: धर्मेंद्र पाजी के निधन की उड़ी झूठी अफवाह






