Home » राष्ट्रीय » राजकीय सम्मान के साथ विदा हुईं आशा भोसले, शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ विदा हुईं आशा भोसले, शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

Aasha Bhosle antim sanskar:

Aasha Bhosle antim sanskar: आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई।उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पोती जनाई भोसले भावुक नजर आईं।

संगीत के साथ दी गई विदाई

अंतिम संस्कार के दौरान बॉलीवुड सिंगर्स ने आशा भोसले का मशहूर गीत ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद भावुक रहा।

Aasha Bhosle antim sanskar: घर पर रखे गए थे अंतिम दर्शन

सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Aasha Bhosle antim sanskar:
Aasha Bhosle antim sanskar: बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद 

Aasha Bhosle antim sanskar: फिल्मी सितारों और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम विदाई में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक और शान समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रेया घोषाल ने दिया भावुक ट्रिब्यूट

श्रेया घोषाल ने लंदन में अपने कॉन्सर्ट के दौरान आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ और ‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’ जैसे गीत गाकर उन्हें याद किया, जिससे फैंस भावुक हो उठे।

निधन का कारण और उपलब्धियां

आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। उन्होंने अपने 82 साल लंबे करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए और 100 से अधिक पुरस्कार जीते, जिनमें पद्म विभूषण और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं।

पाकिस्तान में कवरेज पर विवाद

इधर पाकिस्तान में जियो न्यूज को आशा भोसले के निधन की कवरेज को लेकर पेमरा ने नोटिस भेजा है।

यह भी पढे़ : मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान की अमेरिका को चेतावनी, पोर्ट पर हमले हुए तो कोई बंदरगाह सुरक्षित नहीं

Leave a Comment