Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इनमें कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण के बाद नए पदों पर पुनः पदस्थापन किया गया है।
Bihar IAS Transfer: सारा अशरफ को मिली नालंदा DDC की जिम्मेदारी-
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की निदेशक सारा अशरफ को अब नालंदा का उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है। वहीं, तुषार कुमार को पूर्णिया का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
Bihar IAS Transfer: इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी-
संजय कुमार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव थे।
मुकेश कुमार को निदेशक भविष्य निधि निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे गया में बंदोबस्त अधिकारी के पद पर थे।
अखिलेश कुमार सिंह को कृषि विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर सचिव थे।
मनोज कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव-
बिहार सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अब अपने-अपने विभागों में कार्यभार संभालेंगे।
यह भी पढ़े- जीरो FIR में देरी पर पुलिस अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही








