ख़बर का असर

Home » बिहार » खेसारी लाल यादव के गाते ही फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ ने फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

खेसारी लाल यादव के गाते ही फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ ने फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले बेकाबू भीड़ से मची अफरातफरी

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार शाम उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक पशु मेले में भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। यह घटना भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई, जब लोग उनके परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही देर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

क्या है मामला? 

यह पूरा मामला औराई ब्लॉक के गढ़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा इस पशु मेले का आयोजन किया गया था। मेले में पहले से ही हजारों लोग मौजूद थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ और बढ़ती गई, जिससे वहां मौजूद व्यवस्थाएं कमजोर पड़ने लगीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही यह खबर फैली कि खेसारी लाल यादव कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। हजारों लोग एक साथ स्टेज की ओर बढ़ने लगे। लोगों में उन्हें करीब से देखने की होड़ लग गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस अफरा-तफरी के दौरान कई लोग गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Bihar News: हालात बेहद डरावने

लोगों ने बताया कि भगदड़ के दौरान कुछ देर के लिए हालात बेहद डरावने हो गए थे। इस पूरे घटनाक्रम का असर कार्यक्रम पर भी पड़ा। खेसारी लाल यादव का परफॉर्मेंस शुरू होने से पहले ही स्टेज एरिया को खाली करा दिया गया। कई दर्शक डर के कारण वहां से लौट गए, जबकि कुछ लोग स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए वहीं रुके रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी भीड़ के हिसाब से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। उनका कहना है कि आयोजकों ने भीड़ का सही अनुमान नहीं लगाया और इसी वजह से यह स्थिति बनी।

ये भी पढ़े… लखनऊ में मस्जिद जमींदोज, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद तड़के 4 बजे गरजा योगी सरकार का बुलडोजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल