Home » बिहार » बिहार में बड़ी कार्रवाई: दो नक्सली गिरफ्तार, 40 किलो विस्फोटक बरामद

बिहार में बड़ी कार्रवाई: दो नक्सली गिरफ्तार, 40 किलो विस्फोटक बरामद

Bihar News:

Bihar News: बिहार में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। नवादा जिले में संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे एक बड़ी साजिश नाकाम होने की संभावना जताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन से जुड़े दो सदस्य इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद एसटीएफ और नवादा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए रजौली थाना क्षेत्र में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News: गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू और मिथलेश राजवंशी के रूप में हुई है। दोनों रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल थे।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर भानेखाप के पहाड़ी और जंगली इलाके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। इसमें दो राइफल, 20 कारतूस, टेक्टिकल गियर, नौ डेटोनेटर और करीब 40 किलोग्राम विस्फोटक शामिल हैं। साथ ही 100 मीटर कोर्डेक्स भी जब्त किया गया है।

Bihar News: जांच और नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इस मामले में रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके नेटवर्क और संभावित साजिशों का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें…कौन थे फरसा वाले बाबा ? जानिए कैसे चंद्रशेखर बने फरसा वाले बाबा