ख़बर का असर

Home » बिहार » रोहतास में सड़क दुर्घटना में LIC कर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रोहतास में सड़क दुर्घटना में LIC कर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Bihar News

Bihar News: रोहतास जिले के पुरानी जीटी रोड पर मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसे में एलआईसी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मंडल कारा के सामने की बताई जाती है और मृतक की पहचान डेहरी नगर थाना क्षेत्र के कमरनगंज मुहल्ला निवासी जिउत राम के 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में सासाराम के वास्तु विहार अपार्टमेंट में रहते थे और वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गये हैं।

ऑफिस जाने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि डेहरी के वार्ड नंबर 39 निवासी एलआईसी कर्मी राजेश कुमार अपनी बाइक से दोपहर करीब 12 बजे नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज से मिलकर वापस सासाराम स्थित एलआईसी ऑफिस लौट रहे थे, तभी मंडल कारा के सामने उनकी बाइक एक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में एलआईसी कर्मी की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

Bihar News: पोस्टमार्टम के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। लेकिन इस क्रम में सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों एवं परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई और पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने शव को मंडल कारा के समीप सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

डीएसपी की पहल पर हटे लोग

प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को मुआवजा देने एवं दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि सूचना पर पहुंचे सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने किसी तरह लोगों को मुआवजे व कार्रवाई का आश्वासन देकर तुरंत सड़क से हटा दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया। बता दें कि सड़क जाम के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

Report BY: Diwakar Tiwari

ये भी पढ़े… गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ग्रेटर नोएडा! पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े युवक की हत्या, CCTV में घटना कैद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल