ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar Politics: BJP प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का प्रशांत किशोर पर तंज बोले- ‘बिहार की राजनीति में मैटर नहीं करते PK’

Bihar Politics: BJP प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का प्रशांत किशोर पर तंज बोले- ‘बिहार की राजनीति में मैटर नहीं करते PK’

प्रशांत किशोर

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर के ‘मौन’ व्रत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में मैटर नहीं करते हैं। उन्होंने जमानत जब्त कराने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रशांत किशोर महात्मा गांधी के आश्रम में जाकर उपवास कर रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग और खासकर महिलाएं उनसे नाराज थीं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि ‘अगर वे जीते तो शराबबंदी को हटा देंगे। उन्हें इस पर चिंतन करना चाहिए कि उन्होंने बहुत से नेताओं को अपमानित किया और बहुत से नेताओं पर गलत आरोप लगाए। जिन पर आरोप लगाए, वे जनता की अदालत से बेदाग होकर जीते और सरकार में मंत्री बने हैं।

नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की बेहतरीन सरकार बनी

बिहार में सरकार के गठन और नए मंत्रिमंडल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की बेहतरीन सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से यह कैबिनेट ‘विकसित बिहार’ बनाने के लिए है। यह बिहार को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएगी।” उन्होंने कहा कि पूरे देश में खुशी की लहर है, क्योंकि बिहार तरक्की करेगा तो पूरा देश तरक्की करेगा। बिहार में उद्योग और रोजगार बढ़ेंगे और निवेश भी बड़ी तादाद में आएगा। बिहारी को बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि बिहार से जो लोग बाहर हैं, वे यहां आकर रोजगार पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्होंने बिहार को एक नई दिशा दी है। बिहार के मंत्रिमंडल पर उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं और अनुभव रखने वाले नेताओं को शामिल किया गया है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। तीन महिलाएं भी मंत्री बनी हैं। युवा लोगों को मौका दिया गया है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है और प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से बिहार एक विकसित राज्य बनने के लिए तैयार है।

Bihar Politics: नीतीश की पीएम मोदी ने की प्रशंसा 

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा उन्होंने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम की शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक के बाद एक कई पोस्ट किए। पीएम मोदी ने कार्यक्रम की फोटो शेयर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। जबकि पीएम मोदी ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर ढेरों बधाई। जमीनी स्तर पर दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है। उन्हें भी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ये भी पढ़े…  Ghaziabad Police: 4 लाख की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जानें क्या है मामला…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल