Breaking News
Home » राष्ट्रीय » केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि, तमिलनाडु में हाई अलर्ट

केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि, तमिलनाडु में हाई अलर्ट

Bird Flu
Spread the love

Bird Flu: केरल के अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच1एन1) की पुष्टि के बाद पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पोल्ट्री फार्मों में मुर्गे-मुर्गियों की अचानक मौत के बाद सैंपल पुणे की टेस्टिंग लैब भेजे गए थे, जहां जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद तमिलनाडु के जन स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती दिशा-निर्देश जारी किए।

सीमा पर कड़ी निगरानी

तमिलनाडु सरकार ने केरल से सटी अंतर-राज्यीय सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन को केरल से आने वाले मुख्य प्रवेश मार्गों पर चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पोल्ट्री, पशुधन और कृषि उत्पाद ले जाने वाले वाहनों को बायोसिक्योरिटी नियमों के तहत डिसइंफेक्ट किया जाएगा।

Bird Flu: सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता

कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में विशेष निगरानी का आदेश जारी किया गया है। नमक्कल जैसे पोल्ट्री बहुल जिलों में पशुपालन विभाग के साथ समन्वय कर मुर्गियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और असामान्य मौतों की तुरंत रिपोर्ट करने को कहा गया है।

श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए सलाह

सबरीमाला तीर्थयात्रा सीजन को देखते हुए केरल से लौटने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बुखार, सांस लेने में तकलीफ या फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें…लखनऊ में पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments