Biryani controversy: प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 23 साल के हिमांशु जांगरा की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी की भी काफी आलोचना हो रही है।कई लोगों का कहना है कि जब हिमांशु जांगरा यह बातें कह रहे थे, तब प्रणित मोरे ने उन्हें रोकने के बजाय बोलने का मौका दिया और इस दौरान हंसते भी नजर आए। इसी वजह से लोगों का गुस्सा प्रणित मोरे पर भी निकल रहा है। इस मामले पर कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। रीम शेख, कुशा कपिला और उर्फी जावेद के बाद अब टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। रश्मि देसाई ने कॉमेडियन को लेकर अपनी बात रखी और उन्हें ‘कलाकार’ कहे जाने पर भी जवाब दिया है।
Biryani controversy: ‘प्रणित न आर्टिस्ट है, न कॉमेडियन’, Rashami Desai का फूटा गुस्सा
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रणित मोरे की Youtube वीडियो शेयर करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा, “प्रफुल भाई ये कॉमेडी नहीं है, ये नॉर्मल बातचीत है, जिसमें कोई कंटेंट नहीं है। जब किसी के पास कंटेंट नहीं होता और उनमें कोई क्रिएटिविटी नहीं होती, तो वह बातचीत करना शुरू कर देते हैं। प्रणित न तो आर्टिस्ट है और न ही कॉमेडियन।” रश्मि देसाई का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने उन लोगो को भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जो कला जगत को बेवजह ट्रोल कर रहे थे। रश्मि देसाई ने लिखा, “कला जगत को बेवजह ट्रोल किया जा रहा है। यह एक सच्चे कलाकार के लिए बहुत ही बुरी चीज है। इस लड़के की नौकरी तो चली गई है और प्रणित मोरे का शो भी बंद होना चाहिए। प्रणित मोरे तुम्हें शर्म आनी चाहिए। गुडगांव के लड़के को भी।”
370 रुपये की बिरयानी से शुरू हुआ विवाद
Biryani controversy: जिन लोगों को इस मामले के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि 23 साल के हिमांशु जांगरा ने प्रणित मोरे के शो में एक महिला को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। हिमांशु ने ऑडियंस में से उठकर बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गए थे। उन्होंने कहा कि दोनों ने चिकन बिरयानी खाई, जिसका 370 रुपये का बिल उन्होंने भरा था। इसके बाद लड़की ने उनसे घर छोड़ने के लिए कहा। इस पर हिमांशु ने मजाक में कहा, “मैंने 370 रुपये लगाए हैं, मैं वसूल तो करूंगा।” इसके बाद उन्होंने महिला के साथ बिताए कुछ निजी पलों के बारे में भी सबके सामने बात की। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई और उनकी आलोचना की। मामला बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए माफी मांगी और बताया कि उन्होंने उस वीडियो को डिलीट कर दिया है। बाद में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया।
Written by: Rishika Srivastav
ये भी पढ़े: Indian Army को मिली नई ताकत, 180KM दूर तक दुश्मन के ठिकानों को तबाह करेगा ‘अग्निवेग’ ड्रोन








